बेगूं (चित्तौड़गढ़) – महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बेगूं नगर में तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ शाही सवारी और भव्य पालकी के साथ धूमधाम से हुआ।


शाही सवारी और भव्य आयोजन

नगर के अतिप्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर से भगवान नीलकंठ महादेव की सवारी गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण के लिए निकली, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ढोल की थाप और डीजे पर बजते धार्मिक भजनों से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में डूब गया।

  • सवारी के दौरान व्यायामशाला के पहलवानों ने अखाड़ा प्रदर्शन कर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
  • अघोरी नृत्य और आकर्षक सजी पालकी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

महाशिवरात्रि के अवसर पर नगर के प्रमुख शिवालयों—बड़ोदिया महादेव मंदिर और जोडेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और दिनभर पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा।


अतिथियों की उपस्थिति और प्रशासनिक व्यवस्था

इस अवसर पर बेगूं विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने शाही सवारी में भाग लेकर श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया।

प्रशासनिक टीम:

  • एसडीएम अंकित सामरिया
  • डीएसपी अंजलि सिंह
  • नायब तहसीलदार विष्णुलाल यादव
  • थानाधिकारी कमलचंद मीणा (पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे)

उपस्थित गणमान्य जन एवं कार्यकर्ता

कार्यक्रम में निम्नलिखित कार्यकर्ता मौजूद रहे:

शंभूलाल धाकड़, गोपाल धाकड़, कोमल शर्मा, उदयलाल धाकड़, निर्मल माली, सुनील पगारिया, राकेश शर्मा, लोकेश शर्मा, रोहित सेन, बृजेश गोस्वामी और अर्जुन व्यास उत्तम सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं मोजुद रहे।


मेले का मुख्य आकर्षण

तीन दिवसीय इस मेले में धार्मिक आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

नाम: दीपांशु शर्मा

वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: बेगू तहसील (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक एवं प्रशासनिक

अनुभव: 8 वर्ष (कुल)

कार्यक्षेत्र और विशेषज्ञता

  • राजनीतिक विश्लेषण: बेगू क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण और राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज।
  • जनसमस्याएं: आमजन की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समाचार।
  • त्वरित कवरेज: क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं और तात्कालिक खबरों की सबसे पहले कवरेज।
  • प्रशासनिक खबरें: प्रशासनिक निर्णयों, विभागीय कार्यप्रणालियों और अंदरूनी (अंदर खाने की) खबरों की सटीक जानकारी।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • प्रातःकाल: पिछले 3 वर्षों से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर बेगू तहसील में कार्यरत हैं।
  • पूर्व अनुभव: इससे पहले 5 वर्ष पूर्व से सांध्यकालीन दैनिक 'कवर स्टोरी' समाचार पत्र से जुड़े हुए थे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

कला स्नातक (B.A.)

Next Story