बेगूं में महासती मणि प्रभा जी का वर्षावास 2026, जैन समाज में उत्साह
आचार्य शिव मुनि के सान्निध्य में वेणी यश साधना संस्थान में होगा आयोजन, गुरुणी यश कंवर जी की 108वीं जयंती पर सामूहिक एकासन और जाप का भी निर्णय।

बेगूं में वर्ष 2026 के चातुर्मास की घोषणा के बाद प्रसन्नता व्यक्त करते वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के सदस्य और स्थानीय श्रीसंघों के प्रतिनिधि।
बेगूं। स्थानकवासी जैन समाज के लिए यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि वर्ष 2026 का चातुर्मास (वर्षावास) बेगूं में आयोजित होगा। सूरत के बलेश्वर में बेगूं श्रीसंघ की विनती स्वीकार करते हुए राजस्थान प्रवर्तनी पूज्या यश कंवर जी महाराज सा की विद्वान शिष्या पूज्या मणि प्रभा जी मारासा, सुमन प्रभा जी मारासा, रुचिका श्री जी सहित आदि ठाना तीन का वर्षावास बेगूं में होना सुनिश्चित हुआ है। यह वर्षावास आचार्य श्री शिव मुनि जी के सान्निध्य में वेणी यश साधना संस्थान, मंगल कॉलोनी, बेगूं में आयोजित किया जाएगा।
धार्मिक उत्साह और समाज की प्रसन्नता
वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ बेगूं के सदस्य सुशील सुराणा ने बताया कि चातुर्मास की घोषणा से समाज में श्रावक-श्राविकाओं के बीच हर्ष और उत्साह का वातावरण बन गया है। इस मांगलिक अवसर पर सुशील सुराणा ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि "ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो धर्म की गंगा प्रवाहित होने वाली हो। चार महीनों तक बेगूं में धार्मिक गतिविधियों, त्याग, तप, तपस्या और प्रभावना का विशेष माहौल रहेगा।"
वरिष्ठ जनों एवं विभिन्न श्रीसंघों ने जताई खुशी
इस अवसर पर बेगूं के वेणी श्री यश साधना संस्थान भवन, मंगल कॉलोनी के अध्यक्ष सुनील पगारिया, मंत्री सुधीर लोढ़ा, संघ संरक्षक श्यामलाल कावड़िया, ओसवाल जैन समाज अध्यक्ष राजुलेन्द्र सुराणा, कोमल पगारिया, प्रवीण बोहरा, सुशील सुराणा, बाबूलाल पगारिया, नरेश बाबेल, राजकुमार लोढ़ा, राकेश सिसोदिया, नरेंद्र सुराणा एवं संजय सुराणा सहित समाज के अनेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही पारसोली, भीचोर, नन्दवाई, डोराई जाट, कल्याणपुरा, कदवासा, सिंगोली और कनेरा सहित आसपास के कई श्रीसंघों ने भी इस निर्णय पर गहरी खुशी जताई है।
गुरुणी माँ की 108वीं जन्म जयंती पर विशेष आयोजन
इसके अलावा गुरुणी माँ श्री यश कंवर जी की 108वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में सामूहिक एकासन दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रातः 11 बजे से 12 बजे तक नवकार मंत्र जाप एवं यश चालीसा का पाठ होगा। कार्यक्रम की समस्त व्यवस्था वेणी यश साधना संस्थान, बेगूं द्वारा की जाएगी। संस्थान द्वारा समाज के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरुणी सा के प्रति श्रद्धा और भक्ति व्यक्त करने का विनम्र आग्रह किया गया है।

Deepanshu Sharma, Chittorgarh
नाम: दीपांशु शर्मा
वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: बेगू तहसील (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक एवं प्रशासनिक
अनुभव: 8 वर्ष (कुल)
कार्यक्षेत्र और विशेषज्ञता
- राजनीतिक विश्लेषण: बेगू क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण और राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज।
- जनसमस्याएं: आमजन की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समाचार।
- त्वरित कवरेज: क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं और तात्कालिक खबरों की सबसे पहले कवरेज।
- प्रशासनिक खबरें: प्रशासनिक निर्णयों, विभागीय कार्यप्रणालियों और अंदरूनी (अंदर खाने की) खबरों की सटीक जानकारी।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- प्रातःकाल: पिछले 3 वर्षों से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर बेगू तहसील में कार्यरत हैं।
- पूर्व अनुभव: इससे पहले 5 वर्ष पूर्व से सांध्यकालीन दैनिक 'कवर स्टोरी' समाचार पत्र से जुड़े हुए थे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
कला स्नातक (B.A.)
