बेगूं क्षेत्र में हनुमान जयंती का पर्व गुरुवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। बड़ा बालाजी, छोटा बालाजी, सड़क के बालाजी सहित क्षेत्र के सभी बालाजी मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर मंदिरों को आकर्षक सजावट से सजाया गया तथा बालाजी महाराज की प्रतिमाओं का विशेष श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

भव्य शोभायात्रा और व्यायाम प्रदर्शन

हनुमान जयंती के अवसर पर दोपहर में बजरंग व्यायामशाला के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम के दौरान बजरंग व्यायामशाला के पहलवानों तथा बालक-बालिकाओं द्वारा व्यायाम और करतबों का आकर्षक प्रदर्शन भी किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर पहलवान उस्ताद शंभूलाल डीडवानिया, सत्यपाल शिल्पकार, दीपक अग्रवाल, विजय गौड़, जगदीश ट्रेलर, दुर्गेश सेन, गोकुल भारद्वाज सहित कई श्रद्धालु और व्यायामशाला से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। क्षेत्र के सभी बालाजी मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई।

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

नाम: दीपांशु शर्मा

वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: बेगू तहसील (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक एवं प्रशासनिक

अनुभव: 8 वर्ष (कुल)

कार्यक्षेत्र और विशेषज्ञता

  • राजनीतिक विश्लेषण: बेगू क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण और राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज।
  • जनसमस्याएं: आमजन की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समाचार।
  • त्वरित कवरेज: क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं और तात्कालिक खबरों की सबसे पहले कवरेज।
  • प्रशासनिक खबरें: प्रशासनिक निर्णयों, विभागीय कार्यप्रणालियों और अंदरूनी (अंदर खाने की) खबरों की सटीक जानकारी।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • प्रातःकाल: पिछले 3 वर्षों से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर बेगू तहसील में कार्यरत हैं।
  • पूर्व अनुभव: इससे पहले 5 वर्ष पूर्व से सांध्यकालीन दैनिक 'कवर स्टोरी' समाचार पत्र से जुड़े हुए थे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

कला स्नातक (B.A.)

Next Story