बेगूं। दावत-ए-इस्लामी हिंद के लोक कल्याणकारी विभाग ग़रीब नवाज़ रिलीफ़ फाउंडेशन (GNRF) के तत्वावधान में देशव्यापी वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, प्रदूषण में कमी लाना तथा भारत को अधिक हरा-भरा और समृद्ध बनाना है।

अभियान के अंतर्गत नगरों, कस्बों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, सड़क किनारे तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी संख्या में छायादार और फलदार पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही लगाए गए पौधों की सुरक्षा, नियमित देखभाल और सिंचाई की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि वे विकसित होकर मजबूत वृक्ष बन सकें।

इस अवसर पर ग़रीब नवाज़ रिलीफ़ फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन, बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छ पर्यावरण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाए।

कार्यक्रम में हाजी सरफराज अंसारी, इमाम आसिफ अजमेरी, सलीम अतारी, बिलाल खिलजी, नईम मुल्तानी, आरिफ चांदना, हाजी जाहिद एवं गुलाम मुस्तफा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से शुरू किया गया यह अभियान लोगों की जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने पर जोर देता है।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story