बेगूं। पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बेगूं में गुरुवार को राजस्थान सरकार की फ्लैगशिप योजना के अंतर्गत निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा 9 की छात्राओं को सत्र 2025-26 के लिए कुल 126 साइकिलें वितरित की गईं।

अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति और संबोधन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शम्भू लाल धाकड़ (विधायक प्रतिनिधि) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में राजुलेन्द्र सुराणा (पार्षद एवं SDMC सदस्य), मनीषा भट्ट (SDMC सदस्य), पूजा मोनी (भूतपूर्व नपा अध्यक्ष), निर्मला भुक्कल (भूतपूर्व नपा उपाध्यक्ष) तथा मीनाक्षी दिवाकर उपस्थित रहीं। अतिथियों ने छात्राओं को साइकिलें वितरित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने तथा पढ़ाई में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

आभार प्रदर्शन एवं समापन

छात्राओं को साइकिलें मिलने से उनमें भारी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य अरुण कुमार व्यास एवं साइकिल वितरण प्रभारी फूल सिंह मीणा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

नाम: दीपांशु शर्मा

वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: बेगू तहसील (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक एवं प्रशासनिक

अनुभव: 8 वर्ष (कुल)

कार्यक्षेत्र और विशेषज्ञता

  • राजनीतिक विश्लेषण: बेगू क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण और राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज।
  • जनसमस्याएं: आमजन की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समाचार।
  • त्वरित कवरेज: क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं और तात्कालिक खबरों की सबसे पहले कवरेज।
  • प्रशासनिक खबरें: प्रशासनिक निर्णयों, विभागीय कार्यप्रणालियों और अंदरूनी (अंदर खाने की) खबरों की सटीक जानकारी।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • प्रातःकाल: पिछले 3 वर्षों से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर बेगू तहसील में कार्यरत हैं।
  • पूर्व अनुभव: इससे पहले 5 वर्ष पूर्व से सांध्यकालीन दैनिक 'कवर स्टोरी' समाचार पत्र से जुड़े हुए थे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

कला स्नातक (B.A.)

Next Story