बेगूं: गायत्री परिवार ने किया 18 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 5 से 12 तक के छात्रों को पुरस्कार देकर किया गया प्रोत्साहित।

गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित 'भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025-26' के अंतर्गत बेगूं ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में कक्षा 5 से 12 तक के उन 18 विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया, जिन्होंने परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी बौद्धिक क्षमता का लोहा मनवाया। उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में राजगढ़ के विद्यार्थियों ने सर्वाधिक तीन स्थानों पर कब्जा जमाकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
बेगूं ब्लॉक प्रभारी मदनलाल टेलर ने आयोजन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस परीक्षा का मूल ध्येय भावी पीढ़ी में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और संस्कारों के प्रति चेतना जागृत करना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (एसीबीओ) कन्हैयालाल धाकड़ उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर पीएम श्री बालिका माध्यमिक विद्यालय बेगूं के प्रधानाचार्य अरुण व्यास ने सहभागिता की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय माध्यमिक विद्यालय (बस स्टैंड) बेगूं की प्रधानाचार्या आशा रानी बैरागी द्वारा की गई।
मुख्य अतिथि कन्हैयालाल धाकड़ ने अपने उद्बोधन में सांस्कृतिक उत्थान पर बल देते हुए कहा कि वर्तमान परिवेश में भारतीय संस्कृति के ज्ञान का व्यापक प्रचार-प्रसार नितांत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे ऐसी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर भारतीय संस्कारों को आत्मसात करें, ताकि वे जीवन के शिखर को स्पर्श कर सकें। धाकड़ ने विशेष रूप से बालिकाओं की बढ़ती भागीदारी और उनकी श्रेष्ठता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अभिभावकों को बधाई दी और विद्यार्थियों को समाज का जिम्मेदार नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन मनोज कुमार बोहरा ने किया और अंत में मदनलाल टेलर ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार ज्ञापित किया।

Deepanshu Sharma, Chittorgarh
नाम: दीपांशु शर्मा
वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: बेगू तहसील (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक एवं प्रशासनिक
अनुभव: 8 वर्ष (कुल)
कार्यक्षेत्र और विशेषज्ञता
- राजनीतिक विश्लेषण: बेगू क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण और राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज।
- जनसमस्याएं: आमजन की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समाचार।
- त्वरित कवरेज: क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं और तात्कालिक खबरों की सबसे पहले कवरेज।
- प्रशासनिक खबरें: प्रशासनिक निर्णयों, विभागीय कार्यप्रणालियों और अंदरूनी (अंदर खाने की) खबरों की सटीक जानकारी।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- प्रातःकाल: पिछले 3 वर्षों से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर बेगू तहसील में कार्यरत हैं।
- पूर्व अनुभव: इससे पहले 5 वर्ष पूर्व से सांध्यकालीन दैनिक 'कवर स्टोरी' समाचार पत्र से जुड़े हुए थे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
कला स्नातक (B.A.)
