बेगूं। धाकड़ कर्मचारी संघ बेगूं की आवश्यक बैठक रविवार को नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संघ की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। सोहनलाल धाकड़, व्याख्याता घटाबाव को अध्यक्ष, गोपाललाल धाकड़, व्याख्याता अनोपपुरा तथा छगनलाल धाकड़, अध्यापक माधोपुर को कोषाध्यक्ष और मुकेश कुमार धाकड़, अध्यापक मड़ावदा को मंत्री मनोनीत किया गया।

उपाध्यक्ष पद पर घीसालाल धाकड़, मेल नर्स रामनगर, डॉ. विनोद कुमार धाकड़ प्रतापपुरा, लाभचंद धाकड़ इलेक्ट्रिशियन मेघपुरा, कालूराम धाकड़ वीडीओ सोनगर, डॉ. गिरिराज धाकड़ एकलिंगपुरा, राजेंद्र धाकड़ सहायक प्रशासनिक अधिकारी अमरपुरा, सीमा देवी धाकड़ नर्सिंग ऑफिसर बेगूं, रामगोपाल धाकड़ भू-अभिलेख निरीक्षक नयागांव तथा लक्ष्मणलाल पोस्ट ऑफिस पीपल्दा को मनोनीत किया गया।

बैठक में कन्हैयालाल धाकड़ अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बेगूं, दौलतराम धाकड़ सेवानिवृत्त प्रिंसिपल, कन्हैयालाल धाकड़ सेवानिवृत्त इंजीनियर, खेमराज धाकड़ सहायक अधिकारी, मोहनलाल धाकड़ एएओ, महेशचंद्र धाकड़ सेवानिवृत्त प्रिंसिपल, लक्ष्मणलाल उपप्रधानाचार्य उमरकाखाल, रामचंद्र धाकड़ मेघपुरा, रामगोपाल धाकड़, राधेश्याम धाकड़ सोनगर, श्यामलाल धाकड़, कालूलाल धाकड़ सहित संघ के सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान नवनियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

बैठक में संघ की ओर से आगामी दिनों में रचनात्मक कार्य, समाजसेवा, प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं प्रतिभाओं का सम्मान समारोह, आवश्यक मार्गदर्शन तथा सहयोग सहित विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षिक गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

संघ की आगामी बैठक 27 सितंबर 2026 को आयोजित होगी। इसमें नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह होगा तथा विभिन्न शैक्षिक एवं सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ संघ की आगामी सामाजिक एवं शैक्षिक गतिविधियों के संचालन की रूपरेखा भी तय की गई है।

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

नाम: दीपांशु शर्मा

वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: बेगू तहसील (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक एवं प्रशासनिक

अनुभव: 8 वर्ष (कुल)

कार्यक्षेत्र और विशेषज्ञता

  • राजनीतिक विश्लेषण: बेगू क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण और राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज।
  • जनसमस्याएं: आमजन की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समाचार।
  • त्वरित कवरेज: क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं और तात्कालिक खबरों की सबसे पहले कवरेज।
  • प्रशासनिक खबरें: प्रशासनिक निर्णयों, विभागीय कार्यप्रणालियों और अंदरूनी (अंदर खाने की) खबरों की सटीक जानकारी।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • प्रातःकाल: पिछले 3 वर्षों से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर बेगू तहसील में कार्यरत हैं।
  • पूर्व अनुभव: इससे पहले 5 वर्ष पूर्व से सांध्यकालीन दैनिक 'कवर स्टोरी' समाचार पत्र से जुड़े हुए थे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

कला स्नातक (B.A.)

Next Story