बेगुं नगर कांग्रेस कमेटी बेगूं द्वारा आज राष्ट्रपिता स्वर्गीय महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि नगर अध्यक्ष ललित बैरागी के नेतृत्व में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


श्रद्धांजलि एवं संकल्प

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। गांधी जी के देश की आज़ादी में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।


नगर अध्यक्ष का संबोधन

नगर अध्यक्ष ललित बैरागी ने कहा कि: "कांग्रेस पार्टी सदैव गांधी जी के बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलती रहेगी।"


उपस्थित कांग्रेसजन एवं पदाधिकारी

  • सुमन देवी बैरागी (पूर्व पार्षद), सद्दीक भट्टावाला (अध्यक्ष नगर अल्पसंख्यक कांग्रेस), शहजाद नीलगर (महामंत्री नगर कांग्रेस व मनोनीत पार्षद), बंशी लाल मेहर (पार्षद)।
  • हजारी लाल रेगर (महामंत्री नगर कांग्रेस), कैलाश पाराशर (वरिष्ठ सचिव), दलीचंद रेगर (अध्यक्ष नगर एसी), उमेश भारद्वाज (युवा नेता), जगदीश टेलर (नगर प्रवक्ता)।
  • मुबारिक शाह (सचिव), वहीद मंसूरी (सचिव), विनीत बैरागी, कमलेश नौशालिया, राजू बैरागी ठुकराई, खलील खान पठान (मनोनीत पार्षद)।
  • अशरफ अंसारी उर्फ लक्की (पूर्व पार्षद), मांगीलाल जीनगर, पार्वती रेगर, मनोज टोंग्याँ, गोपाल जटिया, इकबाल अंसारी सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story