बेगूं: जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने गोपालपुरा सामुदायिक स्वच्छता परिसर का किया निरीक्षण
जिला कलक्टर ने गोपालपुरा बस स्टैंड पर स्वच्छता व्यवस्था की सराहना करते हुए यात्रियों के बैठने की व्यवस्था और परिसर के आसपास विकास कार्य कराने के निर्देश दिए।

बेगूं के गोपालपुरा बस स्टैंड स्थित सामुदायिक स्वच्छता परिसर का मंगलवार को निरीक्षण करतीं जिला कलक्टर डॉ. मंजू, उनके साथ सीईओ विनय पाठक और विकास अधिकारी मौजूद रहे।
बेगूं। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने मंगलवार को बेगूं पंचायत समिति क्षेत्र के गोपालपुरा बस स्टैंड स्थित सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर में की गई स्वच्छता व्यवस्था की सराहना की।
विकास कार्यों और सुविधाओं के दिए निर्देश
जिला कलक्टर ने परिसर की स्थिति का अवलोकन करते हुए सीईओ जिला परिषद विनय पाठक एवं विकास अधिकारी बेगूं को निर्देश दिए कि परिसर के आसपास आवश्यक विकास कार्य करवाए जाएं। साथ ही बस स्टैंड पर आने-जाने वाले आमजन के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
"उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता के साथ-साथ आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित की जानी चाहिए, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।" उन्होंने परिसर के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के भी निर्देश दिए।
अमृत सरोवर और पार्क का अवलोकन
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने अमृत सरोवर, पार्क तथा सार्वजनिक शौचालय का भी अवलोकन कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान विकास अधिकारी सुरेश चंद्र गोस्वामी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Deepanshu Sharma, Chittorgarh
नाम: दीपांशु शर्मा
वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: बेगू तहसील (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक एवं प्रशासनिक
अनुभव: 8 वर्ष (कुल)
कार्यक्षेत्र और विशेषज्ञता
- राजनीतिक विश्लेषण: बेगू क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण और राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज।
- जनसमस्याएं: आमजन की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समाचार।
- त्वरित कवरेज: क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं और तात्कालिक खबरों की सबसे पहले कवरेज।
- प्रशासनिक खबरें: प्रशासनिक निर्णयों, विभागीय कार्यप्रणालियों और अंदरूनी (अंदर खाने की) खबरों की सटीक जानकारी।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- प्रातःकाल: पिछले 3 वर्षों से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर बेगू तहसील में कार्यरत हैं।
- पूर्व अनुभव: इससे पहले 5 वर्ष पूर्व से सांध्यकालीन दैनिक 'कवर स्टोरी' समाचार पत्र से जुड़े हुए थे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
कला स्नातक (B.A.)
