बेगूं में जिला स्तरीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल के खेल परिसर में 9 अक्टूबर से शुरू हुए इस चार दिवसीय आयोजन में चित्तौड़गढ़ जिले के सभी 11 ब्लॉकों की 400 से अधिक छात्राएं भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में छात्राओं को एथलेटिक्स स्पर्धाओं के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष गरिमा शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। शुभारंभ अवसर पर शंभूलाल धाकड़, मदन गोपाल धाकड़, नगर पालिका उपाध्यक्ष शैलेंद्र आचलिया, पूर्व पालिका अध्यक्ष कैलाशचंद शर्मा, सतीश खेमका, तेजमल बोहरा, भाजपा नगर मंडल महामंत्री राकेश गुरुजी, पार्षद बद्री जाट, योगेश डीडवानिया, शीतल सोनी, संग्राम शर्मा, नरेश सुथार, जय श्री सेन और रेखा मैहर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के तहत 100, 200, 400 और 800 मीटर दौड़ के साथ रिले रेस, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक और चक्का फेंक जैसी एथलेटिक्स स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। चार दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में छात्राएं विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं को खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी क्षमताएं सामने रखने का अवसर मिलेगा।

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

नाम: दीपांशु शर्मा

वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: बेगू तहसील (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक एवं प्रशासनिक

अनुभव: 8 वर्ष (कुल)

कार्यक्षेत्र और विशेषज्ञता

  • राजनीतिक विश्लेषण: बेगू क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण और राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज।
  • जनसमस्याएं: आमजन की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समाचार।
  • त्वरित कवरेज: क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं और तात्कालिक खबरों की सबसे पहले कवरेज।
  • प्रशासनिक खबरें: प्रशासनिक निर्णयों, विभागीय कार्यप्रणालियों और अंदरूनी (अंदर खाने की) खबरों की सटीक जानकारी।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • प्रातःकाल: पिछले 3 वर्षों से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर बेगू तहसील में कार्यरत हैं।
  • पूर्व अनुभव: इससे पहले 5 वर्ष पूर्व से सांध्यकालीन दैनिक 'कवर स्टोरी' समाचार पत्र से जुड़े हुए थे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

कला स्नातक (B.A.)

Next Story