बेगूं में जनगणना कार्यों की समीक्षा, प्रगणक को नोटिस जारी
बेगूं तहसील कार्यालय में उपखंड अधिकारी की मौजूदगी में हुई बैठक, कार्यों में लापरवाही मिलने पर एक प्रगणक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

बेगूं तहसील कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनगणना कार्यों की समीक्षा बैठक का संचालन करते तहसीलदार गोपाल जीनगर और उपस्थित उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया व अन्य अधिकारी।
बेगूं तहसील कार्यालय में मंगलवार को जनगणना कार्यों की समीक्षा के तहत जिला स्तरीय अधिकारियों का दौरा हुआ। इस दौरान सांख्यिकी अधिकारी शबनम खोरवाल एवं जिला समन्वयक अपेक्षा जैन ने क्षेत्र में चल रहे जनगणना कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का विस्तृत निरीक्षण किया। तहसीलदार गोपाल जीनगर तथा जिला स्तरीय अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर कार्यों की वास्तविक स्थिति का अवलोकन किया और प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को सावधानी तथा पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अंधारियों की झोपड़िया एवं नाथूराम का खेड़ा क्षेत्र में नियुक्त प्रगणक मुकेश कुमार गुर्जर के कार्यों में विसंगतियां पाई गईं। इस पर संबंधित प्रगणक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। साथ ही इस संबंध में पर्यवेक्षकों की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें नगरपालिका एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। बैठक का संचालन तहसीलदार गोपाल जीनगर ने किया।
बैठक में उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया, तहसीलदार गोपाल जीनगर, नगरपालिका क्षेत्र के जनगणना चार्ज अधिकारी विष्णु लाल यादव सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने जनगणना कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
