बेगूं के विकास को गति देने वाली 47.34 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बेगूं बाईपास निर्माण कार्य को मंजूरी मिलने पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती गरिमा शर्मा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया और समस्त विधानसभा क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

नगरपालिका अध्यक्ष गरिमा शर्मा ने कहा कि बेगूं बाईपास निर्माण की स्वीकृति विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ के निरंतर प्रयासों, संघर्ष और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है। इस परियोजना के पूरा होने से बेगूं नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। शहर से भारी वाहनों की आवाजाही के कारण उत्पन्न होने वाली जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने के साथ व्यापार, रोजगार और आवागमन को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि बाईपास का निर्माण बेगूं के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इस महत्वपूर्ण परियोजना की स्वीकृति के लिए उन्होंने राजस्थान सरकार एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग का भी आभार जताया।

गरिमा शर्मा ने कहा कि विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ के प्रयासों से क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। वर्षों से चली आ रही बाईपास निर्माण की मांग अब साकार होने की दिशा में आगे बढ़ी है। 47.34 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना बेगूं की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और क्षेत्र के विकास को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मदन गोपाल धाकड़, पूर्व पालिका अध्यक्ष कैलाश चंद्र शर्मा, पूजा सोनी, तेजमल बोहरा, राकेश गुरुजी, सीपी जोशी, राजेंद्र सुराणा, बद्री जाट, कोमल शर्मा, वैभव पगारिया सहित अन्य उपस्थित रहे।

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

नाम: दीपांशु शर्मा

वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: बेगू तहसील (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक एवं प्रशासनिक

अनुभव: 8 वर्ष (कुल)

कार्यक्षेत्र और विशेषज्ञता

  • राजनीतिक विश्लेषण: बेगू क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण और राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज।
  • जनसमस्याएं: आमजन की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समाचार।
  • त्वरित कवरेज: क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं और तात्कालिक खबरों की सबसे पहले कवरेज।
  • प्रशासनिक खबरें: प्रशासनिक निर्णयों, विभागीय कार्यप्रणालियों और अंदरूनी (अंदर खाने की) खबरों की सटीक जानकारी।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • प्रातःकाल: पिछले 3 वर्षों से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर बेगू तहसील में कार्यरत हैं।
  • पूर्व अनुभव: इससे पहले 5 वर्ष पूर्व से सांध्यकालीन दैनिक 'कवर स्टोरी' समाचार पत्र से जुड़े हुए थे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

कला स्नातक (B.A.)

Next Story