क्षेत्र में अच्छी बारिश, खुशहाली एवं समृद्धि की कामना को लेकर शिव भक्त कावड़ यात्रा संघ के तत्वावधान में सोमवार को 19वीं कावड़ यात्रा निकाली गई। झरिया महादेव में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक एवं पूजा-अर्चना करने के बाद सुबह करीब 9 बजे कावड़ियों का जत्था बेगूं के लिए रवाना हुआ। बड़ी संख्या में शिव भक्त यात्रा में शामिल हुए। पूरे मार्ग में बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे।

कावड़ यात्रा उमरथुना, निलिया का माल, घटाबाव, आमल्दा, गणेश घाटी एवं राजपुरा होते हुए शाम करीब 5:15 बजे बेगूं पहुंची। नगर में कावड़ यात्रियों का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्वागत किया।

बेगूं में यात्रा अंबेडकर सर्किल, ब्रह्मपुरी, अखरियों का चौक, सेन समाज मंदिर, गांधी चौक, केसरिया चौक, लालबाई-फूलबाई मंदिर एवं पुराना बस स्टैंड होते हुए नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंची। यहां कावड़ियों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र में अच्छी वर्षा, खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।

शिव भक्त कावड़ यात्रा संघ के कावड़ प्रमुख राजेंद्र कुमार व्यास ने बताया कि यह यात्रा हर वर्ष क्षेत्र की सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना को लेकर आयोजित की जाती है। 19वीं कावड़ यात्रा में शिव भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

इस अवसर पर राजकुमार प्रजापत, पप्पू माली, राधेश्याम गौड़, किशन माली, योगेश सेन, शेंकि व्यास, संकल्प नोशालिया, सुनील सिंह जोधा आदि मौजूद रहे।

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

नाम: दीपांशु शर्मा

वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: बेगू तहसील (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक एवं प्रशासनिक

अनुभव: 8 वर्ष (कुल)

कार्यक्षेत्र और विशेषज्ञता

  • राजनीतिक विश्लेषण: बेगू क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण और राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज।
  • जनसमस्याएं: आमजन की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समाचार।
  • त्वरित कवरेज: क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं और तात्कालिक खबरों की सबसे पहले कवरेज।
  • प्रशासनिक खबरें: प्रशासनिक निर्णयों, विभागीय कार्यप्रणालियों और अंदरूनी (अंदर खाने की) खबरों की सटीक जानकारी।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • प्रातःकाल: पिछले 3 वर्षों से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर बेगू तहसील में कार्यरत हैं।
  • पूर्व अनुभव: इससे पहले 5 वर्ष पूर्व से सांध्यकालीन दैनिक 'कवर स्टोरी' समाचार पत्र से जुड़े हुए थे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

कला स्नातक (B.A.)

Next Story