बेगू (प्रातःकाल संवाददाता)। हिंदू सम्मेलन को लेकर शनिवार को नगर बेगू में भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ शिवा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात शिव मंदिर, खटीक मोहल्ला परिसर से बैंड-बाजों के साथ विशाल कलश यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली गई।


भव्य कलश यात्रा एवं मार्ग

  • कलश यात्रा मार्ग: शिव मंदिर, खटीक मोहल्ला, भाटों का मोहल्ला, छीपा मोहल्ला (राइवालों की गली) से होकर सिलारिया बावड़ी (गांधी चौक) पहुंची।
  • इसके बाद यात्रा भट्टों की गली, भीमजी की बावड़ी (अन्नपूर्णा मंदिर), सुथार मोहल्ला (बिल्लुओं की गली), ब्रह्मपुरी और आखरियों का चौक (मंडावरी रोड) से होते हुए श्री बड़ोदिया महादेव आश्रम पहुंची।
  • शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, महिलाओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
  • नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती यात्रा के दौरान जयघोष एवं धार्मिक नारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

धर्मसभा एवं वक्ताओं के विचार

श्री बड़ोदिया महादेव आश्रम परिसर में संतों के आशीर्वचन एवं धर्मसभा का आयोजन हुआ। धर्मसभा को मुख्य वक्ता कालूलाल जी भाई साहब (विभाग पोढ़ शिक्षा प्रमुख) ने संबोधित किया।

साथ ही पंडित राजेश राजौरा, पंडित मदनलाल कटारिया एवं सुश्री ज्योति पुरोहित ने "हिंदू समाज की एकता, संस्कृति एवं सनातन मूल्यों के संरक्षण" पर विचार रखे।



चित्तौड़गढ़ के बेगू में आयोजित सम्मेलन में सामाजिक समरसता भोज और कारसेवकों का सम्मान किया गया, मुख्य वक्ता ने सनातन मूल्यों के संरक्षण पर जोर दिया।



उपस्थित अतिथि एवं कार्यकर्ता

इस अवसर पर निम्नलिखित महानुभाव उपस्थित रहे:

  • बजरंग व्यायामशाला के उस्ताद शंभूलाल डीडवानीयां, मोहनलाल पहाड़िया, ओमप्रकाश छीपा, दिनेश पंचोली, तेजमल बोहरा।
  • बागदीराम माली, राकेश गुरुजी, पार्षद राजुलेंद्र सुराणा, मुकेश बोहरा, गोपाल डीडवानीयाँ, सूर्य प्रकाश वत्स, देवेश पंचोली।
  • बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।

सामाजिक समरसता एवं सम्मान

धर्मसभा के पश्चात सामाजिक समरसता के उद्देश्य से सामाजिक सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों ने सहभागिता की। सम्मेलन में बड़ोदिया महादेव कॉलोनी, छीपा मोहल्ला, सिलारिया बावड़ी, भट्टों की गली, भीमजी की बावड़ी, भाटों का मोहल्ला, सुथार मोहल्ला, ब्रह्मपुरी, आखरियों का चौक एवं खटीक मोहल्ला सहित नगर के विभिन्न मोहल्लों के नागरिकों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। आयोजन को लेकर नगरवासियों में विशेष उत्साह देखा गया। कार सेवको का सम्मान किया गया।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story