बाल दिवस और लाभ पंचमी पर बेगूं गौशाला में पगारिया परिवार ने की गौसेवा, गौवंश का पूजन कर खिलाया लापसी और हरा चारा
महावीर इंटरनेशनल अहिंसा वीरा केंद्र के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में गौमाता व बछड़ों का पूजन कर लापसी व हरा चारा खिलाया गया, बच्चों ने भी निभाई भागीदारी।

महावीर इंटरनेशनल अहिंसा वीरा केंद्र बेगूं की महिला सदस्य गौशाला में बैनर और पशु आहार के साथ खड़ी हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार मंत्र जाप एवं प्रार्थना के साथ हुआ। इसके बाद गौमाता के भजनों से गौशाला का वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान गौमाता एवं नन्हे बछड़ों का तिलक, मेहंदी, माला एवं गुड़ से पूजन किया गया। पगारिया परिवार के सदस्यों ने गौवंश को लापसी, पशु आहार एवं हरा चारा परोसकर गौसेवा का लाभ लिया। बाल दिवस के अवसर पर बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सेवा कार्य में भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम में उपस्थित गौसेवकों ने गौशाला में गुप्त दान राशि भेंट की। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं। आयोजन में वीर विनोद पगारिया, वैभव पगारिया, प्रवीण लूहाड़िया, केंद्र की संरक्षक वीरा अंजना पोखरना, कोषाध्यक्ष वीरा चंदना लूहाड़िया, वीरा लीला झवर, दीपिका आंचलिया, मंजू खेमका, निशा पारख, रेनू सोनी, सुनीता पगारिया, रिंकू जैन, सरोज रातड़िया, निकिता लुहाड़िया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमारी पगारिया, अंजना शर्मा, नेहा गुगलिया, वैशाली पगारिया, सुरभी डांगी एवं दर्शना कावड़िया सहित बड़ी संख्या में गौसेवक मौजूद रहे।
इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल अहिंसा वीरा केंद्र की ओर से पगारिया परिवार का सम्मान किया गया। परिवार ने उपस्थितजनों का मीठा मुंह करवाकर अल्पाहार कराया और सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भविष्य में भी गौसेवा एवं सामाजिक सेवा के कार्यों में निरंतर सहयोग करने का संकल्प लिया।
बाल दिवस और लाभ पंचमी पर आयोजित इस सेवा कार्यक्रम के माध्यम से गौवंश के प्रति करुणा, जीवदया और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। गौसेवा परम सेवा की भावना के साथ हुए आयोजन ने सेवा कार्यों में सामूहिक भागीदारी को प्रोत्साहित किया।

Deepanshu Sharma, Chittorgarh
नाम: दीपांशु शर्मा
वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: बेगू तहसील (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक एवं प्रशासनिक
अनुभव: 8 वर्ष (कुल)
कार्यक्षेत्र और विशेषज्ञता
- राजनीतिक विश्लेषण: बेगू क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण और राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज।
- जनसमस्याएं: आमजन की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समाचार।
- त्वरित कवरेज: क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं और तात्कालिक खबरों की सबसे पहले कवरेज।
- प्रशासनिक खबरें: प्रशासनिक निर्णयों, विभागीय कार्यप्रणालियों और अंदरूनी (अंदर खाने की) खबरों की सटीक जानकारी।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- प्रातःकाल: पिछले 3 वर्षों से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर बेगू तहसील में कार्यरत हैं।
- पूर्व अनुभव: इससे पहले 5 वर्ष पूर्व से सांध्यकालीन दैनिक 'कवर स्टोरी' समाचार पत्र से जुड़े हुए थे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
कला स्नातक (B.A.)
