बयाना सेक्टर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों के समर्थन में सोमवार से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग (आईसीडीएस) के डीपीओ के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्य बहिष्कार की सूचना दी गई।

ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे प्रदेशभर में चल रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए 13 जुलाई 2026 से कार्य बहिष्कार पर रहेंगी। उन्होंने विभाग से उनकी लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।

कार्यकर्ताओं ने मांग की कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्थायी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए तथा न्यूनतम 25 हजार रुपये मासिक वेतन लागू किया जाए। इसके साथ ही सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त 10 लाख रुपये की राशि और पेंशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई। उन्होंने अन्य सरकारी कर्मचारियों की तरह सभी सुविधाएं और अवकाश उपलब्ध कराने की भी मांग रखी।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि विभाग के अलावा अन्य कार्य नहीं सौंपे जाएं तथा विभिन्न योजनाओं से जुड़े अतिरिक्त कार्यों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मुक्त रखा जाए। इसके अलावा बालवाटिका में भर्ती के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने और सुपरवाइजर पदों पर विभागीय पदोन्नति सुनिश्चित करने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने के बाद पदोन्नति देने की मांग भी दोहराई।

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

कार्यक्रम में मिथलेश शर्मा, गीता देवी, रश्मि बंसल, शरोज शर्मा, मंजू देवी, शारदा देवी, शशि, लीला वती फौजदार, गौरा शर्मा, सुषमा, जयदेवी, पूनम सक्सेना, सुनयना धाकड़, मंजू देवी, गीता सीमा, विनीता, बुलबुल, ममता देवी, रेखा सिंह, भगवती देवी सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं।

Devisingh Prajapat, Bharatpur

Devisingh Prajapat, Bharatpur

नाम: देवीसिंह प्रजापत

कार्यक्षेत्र: बयाना उपखंड / उप जिला बयाना (राजस्थान)

अनुभव: 15 वर्ष

बीट (मुख्य विषय): सर्वपक्षीय समाचार (सभी तरह की खबरें और ग्राउंड रिपोर्टिंग)

परिचय 

देवीसिंह प्रजापत राजस्थान के बयाना उपखंड क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी, निष्पक्ष और सक्रिय पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से उप जिला बयाना और संपूर्ण बयाना उपखंड की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं। स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं, विकास कार्यों से लेकर क्षेत्र की हर प्रमुख हलचल और सभी तरह की खबरों को प्रमुखता व प्रामाणिकता के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का व्यापक अनुभव (Work Experience)

देवीसिंह प्रजापत जी को मीडिया जगत का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है। वह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। इस डेढ़ दशक के सफर में उन्होंने मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स (प्रिंट, डिजिटल व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) पर काम किया है, जिससे उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है।

शैक्षणिक योग्यता

देवीसिंह प्रजापत जी शैक्षणिक रूप से बेहद सुदृढ़ हैं। उन्होंने विज्ञान स्नातक (B.Sc.) के साथ-साथ बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E.) की डिग्री हासिल की है। उनकी यह तकनीकी और तार्किक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों के विश्लेषण, तथ्यों की जांच और समसामयिक मुद्दों को एक वैज्ञानिक व सटीक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने में सक्षम बनाती है।

Next Story