बस्सी: राधिका बेकरी की पिकअप पर हमला, शांतिलाल शर्मा गंभीर रूप से घायल
चित्तौड़गढ़ के बस्सी में पुरानी रंजिश के चलते एक दर्जन बदमाशों ने बेसबॉल के डंडों और पत्थरों से पिकअप चालक पर जानलेवा हमला किया।

बस्सी। (प्रातकाल संवाददाता)। कस्बे के राजमार्ग 27 भुतबावजी के पास बीती रात एक दर्जन बदमाशों ने बस्सी की राधिका बेकरी की पिकअप पर हमला कर दिया। सभी बदमाशों ने बेसबॉल के डंडों और पत्थरों से हमला किया व पिकअप में सवार शांतिलाल शर्मा के साथ जमकर मारपीट की।
सुनियोजित तरीके से वारदात को दिया अंजाम
जानकारी के अनुसार राधिका बेकरी की पिकअप लेकर शांतिलाल शर्मा फैक्ट्री पर जा रहा था। उसी दौरान एक दर्जन से अधिक बदमाश मोटरसाइकिलों पर आए और बेसबॉल के डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया। वहीं चालक को नीचे उतारा तो उस पर जानलेवा हमला किया गया। आवाज सुनकर राजमार्ग पर गुजरने वाले व आसपास से ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत बस्सी उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया।
गंभीर हालत में चितौड़गढ़ रेफर, पुलिस जांच शुरू
चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद शांतिलाल की हालत गंभीर होने पर उन्हें चितौड़गढ़ रेफर किया गया। इस हमले में पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से रफू-चक्कर हो गए। इधर परिवार के लोगों ने पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। "विश्वसनीय सुत्रों से जानकारी मिली है कि पुरानी रंजिश को लेकर ये हमला किया गया है।"

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
