बस्सी थाना पुलिस की अवैध हथियारों पर दोहरी कार्रवाई, लोहे के छुर्रों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
बस्सी थाना पुलिस ने आगामी चुनाव के मद्देनजर अवैध हथियारों के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए लोहे के छुर्रों सहित सिराज और संजय को गिरफ्तार किया। एक मामले का 24 घंटे में त्वरित अनुसंधान पूरा किया गया।

बस्सी थाना पुलिस ने आगामी चुनाव के मद्देनजर आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में लोहे के छुर्रों सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आगामी चुनाव के मध्यनजर एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा तथा वृत्ताधिकारी ग्रामीण दिनेश सुखवाल के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी बस्सी प्रेमसिंह जादौन के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने मंगलवार को अवैध हथियार लोहे के छुर्रे के साथ सिराज पिता नजिर मोहम्मद, जाति मुसलमान, उम्र 50 साल, निवासी खेड़ा बस्सी, थाना बरसी, हाल देहली गेट, थाना कोतवाली चितौडगढ़ को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ सक्षम धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले का अनुसंधान एएसआई भैरूलाल द्वारा किया जा रहा है।
इसी प्रकार 30 अगस्त 2026 को भी पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध लोहे के छुर्रे के साथ संजय पिता गोविन्द, जाति रंगास्वामी, उम्र 25 साल, निवासी कच्ची बस्ती बागवास, प्रतापगढ़, जिला प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया गया और आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से वह वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में चल रहा है।
पुलिस के अनुसार उक्त प्रकरण का त्वरित अनुसंधान पूर्ण करते हुए प्रकरण दर्ज होने के महज 24 घंटे में निस्तारित किया गया। दोनों मामलों में कार्रवाई के जरिए पुलिस ने आगामी चुनाव के मद्देनजर अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई की है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एएसआई सुरेशगिरी, हैडकानि. हरलाल, कानि. जितेन्द्र कुमार शोभाग, तेजपाल सिंह और हरप्रीत सिंह शामिल रहे।

