सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा हथियार के साथ फोटो पोस्ट कर आमजन में भय एवं दहशत का माहौल बनाने वाले युवक के खिलाफ बस्सी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।

थानाप्रभारी प्रेमसिंह जादौन ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियारों अथवा हथियारनुमा वस्तुओं के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट कर आमजन में भय एवं दहशत का माहौल बनाने वालों के विरुद्ध जिला पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है।

इसी अभियान के तहत बस्सी पुलिस ने दिलखुश पुत्र शम्भूलाल मेघवाल निवासी ओरड़ी (शम्भूपुरा) को सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा हथियार के साथ फोटो पोस्ट वायरल करने और लोगों में भय एवं दहशत फैलाने के मामले में शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखते हुए इस मामले में त्वरित कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान कांस्टेबल नंदकिशोर और शोभाग का योगदान रहा।

बस्सी पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर हथियारों अथवा हथियारनुमा वस्तुओं के प्रदर्शन के जरिए भय का माहौल बनाने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती का संदेश गया है।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story