बस्सी। (प्रातकाल संवाददाता)। कस्बे में मोबाइल टावर के निर्माण को लेकर स्थानीय निवासियों ने मोर्चा खोल दिया है।


विरोध का मुख्य कारण

  • कस्बे के रजा कॉलोनी के सामने व तेजाजी मंदिर के पीछे टावर का निर्माण कार्य चल रहा है।
  • कॉलोनी वासियों ने इस निर्माण कार्य को रुकवाने के लिए कड़ा विरोध प्रदर्शन किया और बस्सी तहसीलदार मुकेश गुर्जर को ज्ञापन सौंपा।

विद्यालयों और बच्चों की सुरक्षा पर चिंता

ज्ञापन में निवासियों ने टावर के स्थान को लेकर गंभीर आपत्तियां जताई हैं:

"जहां टावर लगने जा रहा है उसके कुछ ही दूरी पर होली एंजेल स्कूल व महात्मा गांधी विद्यालय मौजूद स्थित है। बच्चों पर टावर की किरणों का दुष्प्रभाव पड़ने की आशंका है।"


स्थानीय निवासियों की मांग

कॉलोनी वासियों ने टावर के निर्माण को रुकवा कर अन्य स्थान पर लगवाने की मांग की।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story