बस्सी। (प्रातकाल संवाददाता)‌। कस्बे के लक्ष्मीनाथ कॉलोनी से रेलवे फाटक के बीच अधूरा पड़ा सड़क मार्ग हादसों का सबब बनता जा रहा है। रेलवे फाटक तक बनने वाले सीमेन्टेड मार्ग को एक तरफा तो बना दिया, लेकिन दूसरी तरफ अधूरा छोड़ दिया है। जिसके कारण वाहन असंतुलित होकर गिर रहे हैं।

प्रशासन की अनदेखी और जनता की परेशानी

लम्बे समय से इस मार्ग को लेकर व्यापारी और ग्रामीण परेशान है। सड़क के गढ्‌ढों और उबड़-खाबड़ मार्ग होने के कारण हर दिन बाइक सवार गिरकर चोटिल हो जाते है। इसी मार्ग पर शनिवार को एक ट्रैक्टर भी पलट गया। गनीमत यह रही कि किसी को चोट नहीं लगी, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि "ठेकेदार ओर जिम्मेदार प्रशासन इस पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा है।" ### किसी बड़े हादसे का इंतजार

ऐसा लगता है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार है। इस निर्माणाधीन सड़क के कारण राहगीरों का आवागमन जोखिम भरा हो गया है। स्थानीय निवासी और व्यापारी लगातार इस मार्ग के पूर्ण निर्माण की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story