बड़ीसादड़ी के पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में शनिवार को छात्र कल्याण परिषद का गठन किया गया। परिषद के अध्यक्ष पद के लिए कक्षा 12वीं कला की छात्रा हुसैना बोहरा को प्रत्यक्ष निर्वाचन के माध्यम से चुना गया।

कक्षा 12वीं विज्ञान की छात्रा मोनिका मेघवाल उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की सहमति से कक्षा प्रतिनिधियों में से परिषद के अन्य सदस्यों का मनोनयन किया गया।

विद्यालय की प्रिंसिपल रिंकू कुमार मीणा ने नवगठित छात्र कल्याण परिषद के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

परिषद के गठन में प्राध्यापिका अंजुम शेख, नरेश कुमार गर्ग और सुमन शर्मा ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। विद्यालय परिवार ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष हुसैना बोहरा, उपाध्यक्ष मोनिका मेघवाल और परिषद के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story