बड़ीसादड़ी शहर की सब्जी मंडी के मुख्य प्रवेश द्वार पर फैले कीचड़ और जलभराव ने व्यापारियों, किसानों और आमजन की परेशानी बढ़ा दी है। मंडी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर पहुंचते हैं, जबकि व्यापारी और ग्राहक भी लगातार आवागमन करते हैं। इसके बावजूद मुख्य गेट पर लंबे समय से बनी कीचड़ और पानी की समस्या लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।

स्थिति यह है कि मंडी में आने-जाने वाले बाइक सवार कीचड़ और फिसलन के कारण आए दिन गिरकर घायल हो रहे हैं। बारिश के बाद मुख्य गेट पर पानी भर जाने से सड़क और गड्ढों का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कई बार वाहन चालक संतुलन खो बैठते हैं और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।

व्यापारियों और किसानों का कहना है कि सब्जी मंडी क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना रहता है। इसके बावजूद मुख्य प्रवेश द्वार की गंभीर समस्या की ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कीचड़ से होकर किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुंचाने में परेशानी होती है। वहीं पैदल चलने वाले लोगों को भी कपड़े और सामान खराब होने का डर बना रहता है।

स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, मंडी का मुख्य गेट ही यदि कीचड़ और पानी से भरा रहेगा तो इसका सीधा असर मंडी में आने वाले किसानों और ग्राहकों पर पड़ेगा। लोगों ने जलभराव की उचित निकासी कराने, गड्ढों की मरम्मत करने और मुख्य गेट की सड़क को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को कितनी गंभीरता से लेते हैं। व्यापारियों और किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा भी हो सकता है। स्थानीय लोगों ने सब्जी मंडी के मुख्य गेट की समस्या का तुरंत समाधान करने की मांग की है।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

नाम: प्रदीप वैष्णव

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील

अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)

परिचय 

प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
  • क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
  • शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)

Next Story