बड़ी सादड़ी में पुलिस थाना बड़ी सादड़ी ने 33 केवी विद्युत लाइन से चोरी किए गए तारों को खरीदने के मामले में वांछित अभियुक्त सांवरलाल मीणा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रकरण में चुराए गए विद्युत तारों को छुपाने वाले व्यक्ति को नामजद करते हुए 33 केवी विद्युत लाइन के तार और अपराध में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया है। मामले में पुलिस का अनुसंधान जारी है।

मामले के अनुसार प्रार्थी गोविन्द पिता सुरेश धाकड़, निवासी रावतपुरा, थाना जलोदा जागीर, प्रतापगढ़, हाल कनिष्ठ अभियन्ता एवीवीएनएल बड़ीसादड़ी ने 28 अगस्त 2026 को थाना उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में बताया गया कि विद्युत विभाग द्वारा विद्युत सप्लाई के लिए संपूर्ण क्षेत्र में 33 केवी लाइनें खींची हुई हैं। 30 जुलाई 2026 की रात 33 केवी पारसोली लाइन पर बड़ीसादड़ी रेलवे पुलिया से लक्ष्मीपुरा रोड तक अज्ञात चोरों ने लाइन का तार चोरी कर लिया। इससे विद्युत विभाग को 2,50,200 रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ और विद्युत आपूर्ति में भी परेशानी हुई।

रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण संख्या 213/2026 धारा 303(2), 324(3) बीएनएस एवं धारा 136 विद्युत एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ धर्मेन्द्र सिंह यादव आईपीएस के आदेश की पालना में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) गजेन्द्र सिंह आरपीएस के निर्देशन तथा पुलिस उप अधीक्षक वृत बड़ीसादड़ी हरिषचन्द्र सिंह आरपीएस के सुपरविजन में विद्युत लाइन के खम्भों से चुराए गए तारों को खरीदने वाले वांछित अभियुक्त सांवरलाल को गिरफ्तार करने के लिए थानाधिकारी बड़ीसादड़ी भगवानलाल पु.नि. के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम में लीलाराम स.उ.नि. सहित जाप्ता को शामिल किया गया।

पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता से वांछित अभियुक्त के ठिकानों का पता लगाया। इसके बाद बांसी, धरियावाद, लसाडिया एवं सलूम्बर में उसकी तलाश की गई। पुलिस ने वांछित अभियुक्त सांवरलाल पिता अमरलाल मीणा, निवासी पायरो का खेड़ा, पुलिस थाना बड़ीसादड़ी, जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार प्रकरण में पूर्व में अभियुक्तगण शोकिन, विक्रम, शिवसिंह मीणा, नरेश मीणा एवं सावरिया सिंह मीणा को गिरफ्तार किया जा चुका है और अनुसंधान के बाद उन्हें जे.सी. करवाया गया था। प्रकरण में चुराए गए तारों को छुपाने वाले व्यक्ति को नामजद कर 33 केवी विद्युत लाइन के तार गांव सवना, पुलिस थाना भीण्डर, जिला उदयपुर से बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही अपराध में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सांवरलाल मीणा पिता अमरलाल मीणा, उम्र 28 साल, निवासी पायरो का खेड़ा, पुलिस थाना बड़ीसादड़ी के रूप में हुई है। पुलिस टीम में लीलाराम, दिनेश कुमार, ओमप्रकाश, सुनील राज और राकेश कुमार शामिल थे। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

नाम: प्रदीप वैष्णव

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील

अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)

परिचय 

प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
  • क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
  • शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)

Next Story