बड़ीसादड़ी में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा के निर्देशन में महासंघ की उपशाखा बड़ीसादड़ी (जिला चित्तौड़गढ़) की ओर से गुरुवार को 'एक शिक्षक-एक पौधा' अभियान का शुभारंभ राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पायरों का खेड़ा परिसर में आम के पौधे लगाकर किया गया। अभियान का नेतृत्व जिला संगठन मंत्री नर्बदा शंकर पुष्करणा ने किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र बुनकर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम वृक्षारोपण के लिए सर्वश्रेष्ठ होता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए।

महासंघ के जिला मंत्री कैलाश चंद्र मालू ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान नारायण लाल अग्रवाल ने पायरों का खेड़ा विद्यालय में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यग्रहण किया। इस अवसर पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन भी किया गया। उन्होंने जानकारी दी कि महासंघ की ओर से जिले में 11000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

कार्यक्रम में महासंघ के प्रदेश प्रकोष्ठ सदस्य हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ प्रकाश चंद्र बक्षी, उपशाखा बड़ीसादड़ी के अध्यक्ष पूरणमल दमामी, मंत्री शंभूदास वैष्णव, कोषाध्यक्ष भेरूलाल सालवी, प्रधानाचार्य हीरा लाल सालवी, घनश्याम सिंह राठौड़, शंभूसिंह मीणा, महेंद्र कुमार जैन, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुशील कुमार लड्डा, पीएम श्री विद्यालय बड़ीसादड़ी के उप प्रधानाचार्य बालूराम मेघवाल, पर्यावरण प्रेमी जीवनलाल धाकड़, रमेश चौपड़ा, ललिता मीणा व रीना जाट सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। अभियान के शुभारंभ के साथ जिले में निर्धारित 11000 पौधे लगाने के लक्ष्य की दिशा में पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story