बड़ीसादड़ी में आगामी पंचायतराज चुनाव–2026 की तैयारियों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बड़ीसादड़ी की संगठनात्मक बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित हुई। बैठक में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, चुनावी रणनीति बनाने और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करने सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में बड़ीसादड़ी विधानसभा प्रभारी अभिमन्यु सिंह झाला, नगर एवं ब्लॉक प्रभारी गोपाललाल आंजना, बड़ीसादड़ी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी बद्रीलाल जाट, नगर प्रभारी नुसरत खान, निम्बाहेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष भोपाराज टांक सहित जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बड़ीसादड़ी के विभिन्न पदों पर नव-नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान एवं स्वागत किया गया। इस अवसर पर आगामी नगर पालिका एवं पंचायतराज चुनाव–2026 को लेकर संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए बड़ीसादड़ी विधानसभा प्रभारी अभिमन्यु सिंह झाला ने कहा कि आगामी नगर पालिका एवं पंचायतराज चुनाव कांग्रेस संगठन की एकजुटता की परीक्षा हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।

अभिमन्यु सिंह झाला ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता कांग्रेस की नीतियों और जनहितकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा के साथ करे। उन्होंने संगठन की मजबूती को चुनावी सफलता का आधार बताया।

नगर एवं ब्लॉक प्रभारी गोपाललाल आंजना ने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

बड़ीसादड़ी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी बद्रीलाल जाट ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए प्रत्येक वार्ड एवं बूथ स्तर पर मजबूत टीमों के गठन और जनसंपर्क अभियान को तेज करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जनता का विश्वास कांग्रेस की सबसे बड़ी पूंजी है।

बैठक में आगामी पंचायतराज चुनाव–2026 की रणनीति, बूथ प्रबंधन, संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान तथा प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका और जिम्मेदारी को लेकर विस्तृत चर्चा एवं मंथन किया गया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अभय मेहता, जिला महासचिव जगदीश टेलर, जिला महासचिव जगदीश सुथार, बड़ीसादड़ी ब्लॉक अध्यक्ष लाल सिंह जाट, अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव मुस्तफा बोहरा, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन दिलीप चौधरी, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती सुनीता गुर्जर, नगर अध्यक्ष रणजीत सिंह झाला, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हीरालाल मीणा, रठाजना मंडल अध्यक्ष राहुल पाटीदार, बारावरदा मंडल अध्यक्ष लालचंद गुर्जर, बोहेड़ा मंडल अध्यक्ष परसराम पुष्करणा, आरजीपीआरएस ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल जोशी, पूर्व देवगढ़ मंडल अध्यक्ष बालू मीणा, पूर्व प्रधान उमेश शर्मा, एससी जिला उपाध्यक्ष नानालाल मेघवाल, सांगरिया सरपंच अंबालाल गुर्जर, पूर्व जिला परिषद सदस्य गणेश मेघवाल, पंचायत समिति सदस्य मुकेश मीणा, पुनावली सरपंच प्रकाश डांगी, कीरतपुरा सरपंच नितीराज बाघेला, भानुजा सरपंच नारायण जणवा, केवलपुरा सरपंच प्रकाश मीणा, बोरखेड़ा सरपंच रामेश्वर गायरी, आरजीपीआरएस जिला उपाध्यक्ष सैयद मोहम्मद खालिद, कमलेश टाक, भभूत प्रजापत, विक्रम सिंह सावत, अभिषेक पोरवाल, चमन सुथार, संजय पोरवाल, दिनेश सिंह राव सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में बड़ीसादड़ी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाल सिंह जाट ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। बैठक का सफल संचालन राजकमल सिंह शक्तावत ने किया।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story