बड़ीसादड़ी के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में गुरुवार को बालिकाओं के एनीमिया मुक्त अभियान के तहत एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 83 बालिकाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाइयां प्रदान की गईं।

शिविर का आयोजन महावीर इंटरनेशनल वीरा ग्रुप बड़ीसादड़ी, विश्व हिंदू परिषद की महिला शाखा और उपजिला चिकित्सालय बड़ीसादड़ी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। महावीर इंटरनेशनल वीरा बड़ीसादड़ी शाखा अध्यक्ष अमिता मेहता ने बताया कि उन्होंने उपजिला अस्पताल प्रभारी डॉ. राजीव मंगल से छात्रावास में चिकित्सा शिविर आयोजित करने का आग्रह किया था।

इसके बाद शिविर में फिजिशियन डॉ. अनस शेख, यूनानी चिकित्सक याशीन तथा नर्सिंग कर्मी रविना जाट और सुनीता गुर्जर ने सेवाएं दीं। चिकित्सा कर्मियों ने बालिकाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ आवश्यक परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराईं। उन्होंने हर समय बालिकाओं के लिए तैयार रहने का वादा भी किया।

शिविर के दौरान चिकित्सा कर्मियों का स्वागत विश्व हिंदू परिषद की तनुजा आमेटा, छात्रावास अधीक्षक पलक नानावटी और मंजू मीणा ने माल्यार्पण कर तथा उपरणा ओढ़ाकर किया। शिविर में बालिकाओं के स्वास्थ्य परीक्षण और चिकित्सा परामर्श के माध्यम से एनीमिया मुक्त अभियान को आगे बढ़ाया गया।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story