मातृशक्ति ने पुलिस, चिकित्साकर्मियों और सफाई कर्मचारियों को बांधे रक्षा सूत्र
बड़ीसादड़ी रक्षाबंधन मातृशक्ति कार्यक्रम, बड़ीसादड़ी पुलिस और चिकित्साकर्मियों को रक्षा सूत्र, Raksha Bandhan Bigadri Matrushakti Program, विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी बड़ीसादड़ी, पुलिस डॉक्टर सफाई कर्मचारियों को रक्षा सूत्र

तस्वीर में बड़ीसादड़ी में महिलाओं द्वारा पुलिसकर्मी को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाते हुए देखा जा सकता है।
बड़ीसादड़ी में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राष्ट्र सेविका समिति, दुर्गा वाहिनी एवं विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति की महिलाओं ने सेवा और सुरक्षा में जुटे पुलिसकर्मियों, चिकित्साकर्मियों तथा सफाई कर्मचारी बंधुओं को रक्षा सूत्र बांधकर राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान करीब 50 बहनों ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर रक्षाबंधन पर्व मनाया।
दुर्गा वाहिनी प्रखंड संयोजिका गरिमा नागौरी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुलिस स्टेशन, चिकित्सालय और सेवा बस्ती में जाकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। इस दौरान चित्तौड़गढ़ विभाग संपर्क प्रमुख श्रीमती वर्दी गायरी और दुर्गा वाहिनी प्रखंड संयोजिका गरिमा नागौरी सहित मातृशक्ति की महिलाओं ने बड़ीसादड़ी थाना एवं जिला उपचिकित्सालय पहुंचकर पुलिस प्रशासन और चिकित्साकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधे।
मातृशक्ति की प्रखंड संयोजिका अमिता मेहता ने सेवा, सुरक्षा और संस्कार पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पतंजलि महिला योग समिति की तनुजा आमेटा, पूर्व पार्षद हेमलता डांगी, संगीता मेहता, इंदिरा भाटी समेत करीब 50 बहनें मौजूद रहीं।
महिलाओं ने देश, समाज एवं राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित पुलिसकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों का सम्मान करते हुए उनके उज्ज्वल स्वास्थ्य एवं सुरक्षित जीवन की कामना की। रक्षा सूत्र बांधते हुए उपस्थित महिलाओं ने राष्ट्र रक्षा, समाज सेवा और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हर परिस्थिति में जनसेवा का कार्य करते हैं, इसलिए उनका सम्मान करना समाज का दायित्व है।
इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक हरिश्चंद्रसिंह और सीआई भगवानलाल मेघवाल ने रक्षासूत्र बांधने पहुंची मातृशक्ति का स्वागत किया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं का मुंह मीठा कराया, जलपान करवाया और हरसंभव सहयोग करने का वादा किया।
इधर, मानव मात्र की सेवा में जुटे चिकित्सा कार्मिकों के साथ डॉ. राजीव मंगल, डॉ. मनोज मीणा, डॉ. अनस शेख सहित नर्सिंग कार्मिकों को भी रक्षा सूत्र बांधे गए। इसके बाद वाल्मीकि बस्ती में पहुंचकर सफाई कर्मचारी बंधुओं के हाथों में भी रक्षा सूत्र बांधे गए।
विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष टीनसा ने इस अवसर पर कार्यक्रम से जुड़ी बात रखी। कार्यक्रम में राष्ट्र सेविका समिति, दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति की पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। रक्षाबंधन के इस आयोजन में पुलिस, चिकित्सा और सफाई सेवाओं से जुड़े कर्मियों के सम्मान के साथ राष्ट्र रक्षा, समाज सेवा और भाईचारे का संकल्प प्रमुख रूप से सामने आया।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh
नाम: प्रदीप वैष्णव
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील
अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)
परिचय
प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
- क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
- शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)
