बड़ी सादड़ी स्थित विवेकानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर ‘स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मिशन’ का शुभारंभ किया गया। मिशन के माध्यम से विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली के प्रति जागरूकता विकसित करने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपने घरों से विभिन्न प्रकार के पौधे एवं पेड़-पौधे लाकर विद्यालय परिसर को अधिक हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। इस पहल के तहत विद्यार्थियों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल की जिम्मेदारी लेने के साथ विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखने का संदेश भी दिया।

विवेकानन्द उच्च माध्यमिक विद्यालय के संस्थापक पूरण गिरी जी गोस्वामी ने कहा है कि विद्यार्थियों के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के प्रति जागरूकता को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को महात्मा गांधी के स्वच्छता तथा शास्त्री जी के सादगी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए स्वच्छ, सुंदर एवं हरित विद्यालय परिसर के निर्माण को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

नाम: प्रदीप वैष्णव

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील

अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)

परिचय 

प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
  • क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
  • शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)

Next Story