बड़ी सादड़ी: विकसित भारत जन सेवा शिविरों में मौके पर निपटे दर्जनों मामले
बांसी और बोहेड़ा में आयोजित शिविरों में राजस्व, चिकित्सा और ऊर्जा विभाग से जुड़े मामलों का हाथों-हाथ समाधान किया गया।

चित्तौड़गढ़ के बड़ी सादड़ी में जन सेवा शिविर के दौरान अधिकारियों द्वारा लाभार्थियों को सामग्री सौंपते हुए।
बड़ी सादड़ी उपखंड क्षेत्र में विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत बांसी और बोहेड़ा गिरदावल मुख्यालय पर आयोजित शिविरों में दर्जनों समस्याओं का विभागवार हाथों-हाथ निराकरण किया गया। दोनों शिविरों में राजस्व विभाग को शुद्धिकरण के 41 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया।
शिविरों का निर्देशन उपखंड अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा कर रहे हैं। शिविरों में विकास अधिकारी लक्ष्मण लाल मीणा, नायब तहसीलदार सूर्य प्रकाश गांछा, अतिरिक्त विकास अधिकारी खेमराज मीणा, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी भावेश चंपावत, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता अजय सिंह, खंड मुख्य शिक्षा अधिकारी जगदीश चन्द्र धाकड़, भगवत सिंह शक्तावत सहित उपखंड के सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों और कर्मचारियों ने शिविरों में प्राप्त समस्याओं का संबंधित विभागों के माध्यम से हाथों-हाथ निराकरण किया।
राजस्व विभाग को शुद्धिकरण के 41, फार्मर रजिस्ट्री के 15 तथा जाति और मूल निवास के 55 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनका हाथों-हाथ निराकरण किया गया।
चिकित्सा विभाग की ओर से बाल टीकाकरण के 5 और आउटडोर के 55 मरीजों का परीक्षण कर दवा वितरित की गई। वहीं सर्वाइकल कैंसर के 10 टीकाकरण किए गए। अब तक बड़ी सादड़ी खंड में सर्वाइकल कैंसर के 390 टीके लग चुके हैं।
ऊर्जा विभाग को 11 प्रकरण प्राप्त हुए। इनमें मीटर बदलने सहित घरों की विद्युत लाइन से जुड़े कार्यों का निराकरण किया गया।
शिक्षा विभाग और महिला बाल विकास के कल तक 160 पालनहार के लंबित प्रकरणों में से 10 का निराकरण किया गया। अब 150 प्रकरण लंबित हैं। तकनीकी कारणों की वजह से इनका निराकरण नहीं हो पा रहा है। इनके समाधान के लिए शिक्षा विभाग के पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी प्रभारी बनाकर घर-घर संपर्क कर निराकरण का प्रयास कर रहे हैं।
राजस्थान परिवहन निगम की ओर से वरिष्ठ नागरिक के 50 प्रतिशत छूट वाले प्राप्त आवेदन में हाथों-हाथ एक पास जारी किया गया। बांसी और बोहेड़ा के शिविरों में विभिन्न विभागों की सेवाओं और लंबित प्रकरणों के मौके पर समाधान से अभियान के तहत आमजन की समस्याओं के निस्तारण की प्रक्रिया आगे बढ़ी।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh
नाम: प्रदीप वैष्णव
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील
अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)
परिचय
प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
- क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
- शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)
