बड़ी सादड़ी क्रिकेट टीम का लगातार दूसरा धमाकेदार प्रदर्शन, बारां को 23 रन से हराया
पंचभदरा, बालोतरा में 70वीं राज्यस्तरीय क्रिकेट 19 वर्ष छात्र प्रतियोगिता में चित्तौड़गढ़ टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टीम ने बारां को 23 रन से हराया, कप्तान पार्थ और जयदीप सिंह का प्रदर्शन श्रेष्ठ रहा।

तस्वीर में बड़ी सादड़ी और चित्तौड़गढ़ की क्रिकेट टीम के खिलाड़ी, कप्तान पार्थ, जयदीप सिंह, टीम प्रभारी कन्हैया लाल सांवरिया और कोच हरीश कुमार धोबी मैदान पर जीत के बाद एकसाथ नजर आ रहे हैं.
बड़ी सादड़ी की टीम का 70वीं राज्यस्तरीय क्रिकेट 19 वर्ष छात्र प्रतियोगिता में विजय अभियान जारी है। पंचभदरा, जिला बालोतरा में चल रही प्रतियोगिता में चित्तौड़गढ़ टीम ने लगातार दूसरे मैच में बारां को 23 रन से हराकर जीत दर्ज की।
चित्तौड़गढ़ टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 10 ओवर में 97 रन बनाए। इसके जवाब में बारां की टीम 74 रन पर ही सिमट गई। इस तरह चित्तौड़गढ़ ने मुकाबला 23 रन से अपने नाम किया।
टीम के कप्तान पार्थ और जयदीप सिंह का प्रदर्शन श्रेष्ठ रहा। टीम प्रभारी कन्हैया लाल सांवरिया और टीम के कोच हरीश कुमार धोबी के निर्देशन में टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
बहुत समय बाद टीम की लगातार जीत पर जिले के सभी पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने टीम को बधाई देते हुए चैंपियन बनने की कामना की। जिला शारीरिक संघ के अध्यक्ष चन्द्रकांत शर्मा ने भी खिलाड़ियों, टीम प्रभारी और कोच को अच्छे प्रदर्शन की बधाई दी।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh
नाम: प्रदीप वैष्णव
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील
अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)
परिचय
प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
- क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
- शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)
