बड़ी सादड़ी में स्वीप टीम की ओर से नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के माध्यम से अभिभावक मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करने का अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों ने दादा-दादी, ताऊ-ताई, माता-पिता, चाचा-चाची और भैया-भाभी सहित अभिभावक मतदाताओं का शत-प्रतिशत मतदान करवाने का संकल्प लिया।

स्वीप टीम बड़ी सादड़ी के प्रभारी भगवत सिंह शक्तावत के नेतृत्व में निजी एवं सरकारी विद्यालयों के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों को चुनाव आयोग का ‘सुपरस्टार प्रचारक’ बताते हुए संस्कृत उच्च प्राथमिक विद्यालय नाहर जी खेड़ा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर एक बड़ी सादड़ी, प्रताप चिल्ड्रन एकेडमी बड़ी सादड़ी सहित सभी विद्यालयों में स्वीप टीम की गतिविधियां आयोजित की गईं।

इस दौरान विद्यार्थियों ने ‘सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, वोट दो’, ‘वोट हमारी जिम्मेदारी, जिम्मेदारी, जिम्मेदारी’ और ‘लोकतंत्र का पर्व आया, मतदान की अलख जगाएंगे’ जैसे नारों के साथ मतदाताओं में जागरूकता की अलख जगाई। नन्हे विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए आगामी 11 सितंबर को होने वाले मतदान में अपने परिजन मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान करवाने का संकल्प दोहराया।

स्वीप के प्रभारी अधिकारी लक्ष्मण लाल मीणा, सहयोगी खेमराज मीणा, चंद्रकांत शर्मा, डॉक्टर दीपक सिंह, कैलाश रावत और हुसैन बोहरा पूरी मुस्तैदी के साथ टीम के साथ लगे रहे। इस अवसर पर सतीश, दिनेश, अध्यापिका इंदु डांगी तथा प्रताप अकादमी से भामिनी शर्मा मौजूद रहे।

यह आयोजन राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह जी के आदेश अनुसार, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर मंजू के निर्देशन और रिटर्निंग अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा के नेतृत्व में नगर पालिका क्षेत्र में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान अभिभावक मतदाताओं को आगामी 11 सितंबर को प्रातः 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे के बीच होने वाले मतदान के लिए जागरूक किया गया।

पूरे जोश, उमंग और उत्साह से भरी नन्हे बाल गोपाल विद्यार्थियों की मंडली ने अपने-अपने परिजन मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान करवाने के संकल्प को दोहराते हुए मतदान को जिम्मेदारी बताया। विद्यार्थियों के माध्यम से चलाया गया यह जागरूकता अभियान अभिभावक मतदाताओं तक मतदान का संदेश पहुंचाने के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

नाम: प्रदीप वैष्णव

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील

अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)

परिचय 

प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
  • क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
  • शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)

Next Story