बड़ी सादड़ी: पंचायत समिति से स्वच्छता पखवाड़े का हुआ शुभारंभ
17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत 26 ग्राम पंचायतों में सफाई और कचरा निस्तारण का काम किया जाएगा।

तस्वीर में पंचायत समिति परिसर में विकास अधिकारी और कर्मचारी झाड़ू तथा फावड़े से सफाई करते हुए।
बड़ी सादड़ी। पंचायत समिति मुख्यालय पर गुरुवार को स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। पंचायत समिति कार्यालय परिसर से मुख्य द्वार तक चले विशेष सफाई अभियान में विकास अधिकारी लक्ष्मण लाल मीणा ने स्वयं झाड़ू और फावड़ा उठाकर सफाई की शुरुआत की। यह विशेष अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक गांधी जी के जन्म दिवस तक चलेगा।
पंचायत समिति कार्यालय परिसर से शुरू हुए सफाई अभियान में विकास अधिकारी लक्ष्मण लाल मीणा ने स्वयं श्रमदान करते हुए अभियान का शुभारंभ किया। उनके साथ अतिरिक्त विकास अधिकारी खेमराज मीणा, कैलाश रावत, सुरेश मेघवाल, रामेश्वर लाल, शंभू किर, हिमांशु शर्मा, भगवत सिंह शक्तावत, सारिक, कन्हैया, देवेंद्र सिंह और रामधनी सहित पंचायत समिति का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
अभियान को गति देने के लिए पंचायत समिति के सभी स्टाफ सदस्यों ने कमर कसते हुए मुख्य द्वार से लेकर पंचायत समिति के कार्यालय कक्षों के चारों तरफ सफाई की और कचरा उठाया। इस दौरान परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
पंचायत समिति क्षेत्र की सभी 26 ग्राम पंचायतों में भी स्वच्छता पखवाड़े के तहत विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। ग्राम स्तर तक गली-गली में 15 दिनों तक चलने वाले इस अभियान में कूड़ा हटाने, नालियों की सफाई, रास्तों की सफाई तथा कहीं भी पड़े पुराने गंदगी के ढेर को हटाकर उसका निस्तारण करने का लक्ष्य रखा गया है।
विकास अधिकारी लक्ष्मण लाल मीणा ने बताया कि पंचायत समिति क्षेत्र में यह अभियान हर वर्ष गांधी जी के जन्मोत्सव पर चलता है, लेकिन इस बार विशेष पखवाड़े के रूप में स्वच्छता पखवाड़े के तहत विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की निगरानी मुख्यालय से बराबर की जाएगी।
17 सितंबर से शुरू हुआ यह अभियान 2 अक्टूबर तक पंचायत समिति मुख्यालय से लेकर क्षेत्र की सभी 26 ग्राम पंचायतों में जारी रहेगा, जिसमें सफाई और कचरा निस्तारण के कार्यों पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh
नाम: प्रदीप वैष्णव
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील
अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)
परिचय
प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
- क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
- शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)
