बड़ी सादड़ी के रामद्वारा में मंगलवार को श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के पहले दिन महात्म्य प्रसंग में संत दिग्विजय राम महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और तत्व का मर्म समझाकर पापों से मुक्ति के साथ मोक्ष प्रदान करने वाला पावन ग्रंथ है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा श्रवण के लिए अंत:करण की पात्रता होना आवश्यक है और यह कथा मन का सर्विस सेंटर है।

संत दिग्विजय राम महाराज ने कहा कि भागवत कथा को भवसागर से पार होने के लिए श्रेष्ठ माना गया है। जिस तरह शेरनी का दूध शावक के उदर और स्वर्ण पात्र में ही टिकता है, उसी तरह भागवत कथा का श्रवण करने के लिए तन और मन एक होना चाहिए। भागवत रूपी ज्ञान गंगा में डुबकी लगाने से लोक और परलोक दोनों सुधर जाते हैं।

उन्होंने कहा कि शरीर रूपी मशीन में मन एक पुर्जा है, लेकिन हम इसकी सर्विस नहीं करवाते। मन की सफाई के लिए भागवत कथा सबसे बड़ा सर्विस सेंटर है। जिसका मन निर्मल होता है, वही परमात्मा को प्राप्त कर सकता है। भागवत संसार की सर्वश्रेष्ठ नौका है, जो जीव को चैतन्य की ओर ले जाती है। बैकुण्ठ का दरवाजा भी भागवत रूपी पासवर्ड से खुलता है। भागवत महापुराण का एक-एक शब्द श्रीकृष्ण है। भागवत पुराण के पहले श्लोक में भगवान का स्वरूप बताया गया है।

संत दिग्विजय राम महाराज ने कहा कि सत्य का अभाव नहीं होता और असत्य का कोई प्रभाव नहीं होता। जीवन में पाप और पुण्य के अलावा कुछ भी साथ नहीं जाता। सत्संग के समान सुख बैकुण्ठ में भी नहीं मिल सकता। नींद और निंदा पर विजय प्राप्त करने वाला जीव धन्य हो जाता है।

उन्होंने बताया कि सुखदेव महाराज ने नेमीशारण्य स्थल पर पहली बार 88 हजार सनकादिक ऋषियों को श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कराया था। उन्होंने कहा कि जो जीवन को अलौकिक कर दे, वही कथा है। भागवत कथा का श्रोता प्रभु अनुरागी होना चाहिए। भागवत में काल के गाल में जाने वाले जीव को बचाने का सामर्थ्य है। जन्म-जन्मान्तर के पुण्यों से भागवत प्रसाद की प्राप्ति होती है। पापी व्यक्ति भी भागवत का आश्रय ले ले तो उसका उद्धार हो जाता है। कथा श्रवण के दौरान किसी की भी निंदा नहीं करनी चाहिए।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

नाम: प्रदीप वैष्णव

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील

अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)

परिचय 

प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
  • क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
  • शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)

Next Story