बड़ी सादड़ी में आयोजित होने वाले त्रिदिवसीय श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर रविवार को डूंगला डाक बंगले में सहकारिता मंत्री गौतम दक ने पोस्टर का विमोचन किया।

भगवान श्री ऋणमुक्तेश्वर महादेव की कृपा से महात्मा गांधी आदर्श कॉलोनी, बड़ीसादड़ी में श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव परम् पूज्य संत श्री श्री 1008 श्री स्वामी अनन्दराम जी शास्त्री पीठाधीश - श्री रामद्वारा, दिव्य आनन्द धाम, बड़ीसादड़ी के सानिध्य में सम्पन्न होने जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौतम दक मंत्री होंगे।

पोस्टर विमोचन के अवसर पर प्राण प्रतिष्ठा समिति के सदस्य मौजूद रहे। समिति की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संपर्क कर लोगों को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया जा रहा है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार, 01 अगस्त को कलश यात्रा एवं गणपति पूजन वरण यज्ञ प्रारम्भ होगा। इसके बाद रविवार, 02 अगस्त को मण्डप स्थापित देवताओं का पुजन यज्ञ अधिवासन प्रातः 09 बजे से आयोजित किया जाएगा।

सोमवार, 03 अगस्त 2026 को स्थापित देवताओं का पुजन, यज्ञ, मूर्तियों का अभिषेक, प्रतिष्ठा, पताका पूजन, आरती एवं महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। त्रिदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर आयोजन समिति द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story