बड़ी सादड़ी में आरएसएस का पथ संचलन, 167 स्वयंसेवक हुए शामिल
संघ के शताब्दी वर्ष पर आयोजित संचलन का नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत, विभाग कार्यवाहक ने समाज जागरण का दिया संदेश।

बड़ी सादड़ी में कृषि उपज मंडी गेट के सामने पथ संचलन करते आरएसएस स्वयंसेवक।
बड़ी सादड़ी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के निमित्त रविवार को पथ संचलन का आयोजन किया गया। कृषि उपज मंडी से दोपहर 3:15 बजे शुरू हुआ संचलन नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बालिका विद्यालय पहुंचा। घोष की ओजस्वी धुन के बीच 167 स्वयंसेवकों ने संचलन में भाग लिया।
संचलन कृषि उपज मंडी से प्रारंभ होकर घंटाघर चौराहा, शोभनाथ बाजार, ब्रह्मपुरी, राजमहल मार्ग, आजादपुरा, जवाहर चौक और कानोड़ दरवाजा होते हुए बालिका विद्यालय पहुंचा। संचलन के मार्ग में नगरवासियों एवं विभिन्न संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।
बालिका विद्यालय पहुंचने पर सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संघ के विभाग कार्यवाहक भूरालाल जी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष के निमित्त समाज जागरण एवं संगठन के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इसी श्रृंखला में मंडल एवं ग्राम स्तर तक संचलन का आयोजन किया जाएगा।
भूरालाल जी ने कहा कि इसी कड़ी में बड़ी सादड़ी नगर में भी आज संचलन का आयोजन किया गया है। देश की वर्तमान परिस्थितियों में राष्ट्र विरोधी शक्तियों को परास्त करने के लिए हमें समाज की संगठित शक्ति का जागरण करना होगा। इसके लिए सभी को समाज हित के कार्यों में अपनी सक्रिय एवं अग्रणी भूमिका का निर्वहन करना होगा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत आयोजित इस पथ संचलन में बड़ी सादड़ी नगर में स्वयंसेवकों की सहभागिता और विभिन्न संगठनों एवं नगरवासियों के स्वागत के बीच समाज जागरण एवं संगठन के उद्देश्य को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh
नाम: प्रदीप वैष्णव
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील
अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)
परिचय
प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
- क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
- शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)
