बड़ी सादड़ी में पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां शुरू, हुआ वोटर सर्वे
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बीएलओ दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की सूची तैयार कर गूगल शीट में डेटा संकलित कर रहे हैं।

बड़ी सादड़ी उपखण्ड क्षेत्र में पंचायत राज आम चुनाव 2026 की सुगबुगाहट के बीच ग्राउंड लेवल पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह के निर्देशानुसार दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं की सर्वे प्रक्रिया शुरू की गई है। बड़ी सादड़ी ब्लॉक के बूथ लेवल अधिकारियों और प्रगणकों ने इसकी कमान संभालते हुए अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में सूचनाएं जुटाना शुरू कर दिया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ मंजू के सानिध्य में जिला स्वीप नोडल प्रभारी अधिकारी सीईओ विनय पाठक की पहल पर यह कार्य शुरू हुआ। रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी बड़ी सादड़ी प्रवीण कुमार मीणा के नेतृत्व में बड़ी सादड़ी के स्वीप नोडल प्रभारी अधिकारी विकास अधिकारी लक्ष्मण लाल मीणा, अतिरिक्त विकास अधिकारी खेमराज मीणा और स्वीप टीम प्रभारी भगवत सिंह शक्तावत ने अपने सहयोगियों कैलाश रावत, हुसैन बोहरा और शम्भू अहीर के साथ पंचायत समिति क्षेत्र के सभी बूथ लेवल अधिकारियों एवं प्रगणकों से समन्वय स्थापित किया।
टीम ने आज से ही पूरे दिन दूरभाष कंट्रोल रूम बनाकर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से लगातार संपर्क बनाए रखा। फील्ड में कार्यरत टीम को दिव्यांग मतदाताओं एवं 80 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं की अंतिम और पारदर्शी सर्वे प्रक्रिया पूरी करने के लिए प्रेरित किया गया। सर्वे से प्राप्त सूचनाओं को प्रपत्र में दर्ज करने के साथ बूथवार गूगल शीट में संकलित कर ब्लॉक स्तरीय समूह में साझा करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई।
सभी प्रगणक एवं बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने बूथ क्षेत्र से दिव्यांग तथा 80 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं की सूचनाएं दूरभाष नंबर सहित संकलित कर रहे हैं। फील्ड से प्राप्त इन सूचनाओं को कल ब्लॉक स्तर पर संकलित किया जाएगा और इसके बाद जिला स्वीप नोडल प्रभारी अधिकारी सीईओ जिला परिषद चित्तौड़ गढ़ को प्रेषित किया जाएगा। पंचायत राज आम चुनाव 2026 की सुगबुगाहट के बीच शुरू हुई यह प्रक्रिया बूथ स्तर पर मतदाता संबंधी आवश्यक सूचनाओं के संकलन की दिशा में महत्वपूर्ण प्रशासनिक तैयारी के रूप में सामने आई है।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh
नाम: प्रदीप वैष्णव
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील
अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)
परिचय
प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
- क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
- शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)
