बड़ी सादड़ी: निकुंभ में 77 वर्षीय मनोहर लाल पोरवाल का मरणोपरांत नेत्रदान
स्वर्गीय मनोहर लाल पोरवाल की अंतिम इच्छा के तहत महावीर सेवा संस्थान और गोमा बाई नेत्रालय की टीम के सहयोग से 24वां नेत्रदान संपन्न हुआ।

निकुंभ में मकान के बाहर खड़े लोग नेत्रदान प्रक्रिया के दौरान एक पात्र पकड़े हुए।
बड़ी सादड़ी। निकुंभ कस्बे में निवासरत 77 वर्षीय जैन सुश्रावक मनोहर लाल पोरवाल के आकस्मिक निधन के बाद उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार परिवारजनों ने नेत्रदान करवाया। महावीर सेवा संस्थान के प्रवक्ता प्रेम सिंह सिसोदिया ने बताया कि संस्थान के संयोजक दिलीप कुमार सहलोत की प्रेरणा एवं लायंस क्लब नीमच के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र कुमार जारोली के विशिष्ट सहयोग से यह नेत्रदान करवाया गया।
गोमा बाई नेत्रालय नीमच के नेत्र उत्सर्जन चिकित्सा प्रभारी एवं उनकी टीम प्रातः 8 बजे सदर बाजार स्थित स्व. पोरवाल के निजी आवास पर पहुंची। यहां महावीर सेवा संस्थान द्वारा 24वां सफलतम नेत्रदान आयोजित करवाया गया।
स्व. पोरवाल के वरिष्ठ पुत्र संजय कुमार विशाल कुमार पोरवाल ने बताया कि उनके पिता की अंतिम इच्छा के अनुसार परिवारजनों की उपस्थिति में नेत्रदान महादान के संकल्प के साथ नेत्रदान करवाया गया। नेत्र उत्सर्जन टीम ने पोरवाल परिवार का आभार व्यक्त करते हुए नेत्रदान के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किया।
इस अवसर पर स्व. पोरवाल के परिवारजन समरथ मल, अभय कुमार, अभिषेक, आशीष सहित महावीर सेवा संस्थान के पदाधिकारी, वरिष्ठ नागरिक, परिवारजन एवं समाजसेवी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मनोहर लाल पोरवाल के नेत्रदान से परिवार ने उनकी अंतिम इच्छा को सम्मानपूर्वक पूरा किया और महावीर सेवा संस्थान का 24वां सफलतम नेत्रदान संपन्न हुआ।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh
नाम: प्रदीप वैष्णव
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील
अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)
परिचय
प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
- क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
- शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)
