बड़ी सादड़ी: मंगलवार चौराहा-उदयपुर सड़क हेतु 3.98 करोड़ स्वीकृत, मंत्री ने जताया आभार
सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने क्षतिग्रस्त सड़क के नवीनीकरण हेतु बजट जारी होने पर प्रधानमंत्री और नितिन गडकरी का धन्यवाद किया, ग्रामीणों को मिलेगी राहत।

डूंगला के बड़ी सादड़ी विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार चौराहा से उदयपुर मार्ग के नवीनीकरण हेतु 3.98 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि।
डूंगला। प्रातकाल संवाददाता, बड़ी सादड़ी विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार चौराहा से उदयपुर की तरफ जाने वाली क्षतिग्रस्त सड़क का नवीनीकरण होने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्य हेतु 3 करोड़ 98 लाख की स्वीकृति जारी होने पर सहकारिता एवं उडियन मंत्री गौतम कुमार दक एवं क्षेत्र वासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी का हार्दिक आभार जताया है।
विकास कार्यों को मिली गति
बड़ी सादड़ी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों में इस घोषणा के बाद हर्ष की लहर है। इस सड़क के नवीनीकरण से ग्रामीणों को लंबे समय से हो रही परेशानियों का समाधान होगा। सड़क नवीनीकरण से ग्रामीणों को लंबे समय से जिन काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, अब उससे निजात मिलेगी।
मंत्री और क्षेत्रवासियों ने व्यक्त किया आभार
विकास की इस सौगात पर सहकारिता एवं उडियन मंत्री गौतम कुमार दक ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। मंत्री एवं समस्त क्षेत्र वासियों द्वारा केंद्र सरकार के नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा गया कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी का हार्दिक आभार।"

Praveen Mehta, Dungla
नाम: प्रवीण मेहता
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातकाल)
कार्यक्षेत्र: डूंगला उपखंड, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, और राजनीति
परिचय
प्रवीण मेहता राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले डूंगला उपखंड क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा व्यवस्था, स्थानीय राजनीति, घटना-दुर्घटना और जनहित से जुड़े कार्यों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इन योजनाओं से जोड़ना और सामाजिक सरोकार के मुद्दों को निष्पक्षता से उठाना है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
प्रवीण मेहता को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में दो दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- जय राजस्थान, मेवाड़ी मीरा, और जननायक: वर्ष 2002 में इन समाचार पत्रों में कार्य किया।
- दैनिक दशपुर एक्सप्रेस: वर्ष 2006 से लगातार 12 वर्षों तक इस समाचार पत्र में अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक भास्कर: वर्ष 2008 से 2012 तक संवाददाता और एजेंसी के रूप में कार्य किया।
- प्रातकाल: वर्ष 2018 से वर्तमान तक लगातार 'प्रातकाल' समाचार पत्र के संवाददाता के रूप में डूंगला क्षेत्र में कार्यरत हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 10वीं कक्षा तक पूरी की है।
