बड़ी सादड़ी के नजदीक लिंकोड़ा गांव में बारिश की अच्छी कामनाओं को लेकर ग्रामवासियों की ओर से गवरी के खेल का आयोजन किया गया। आयोजन में विभिन्न गांवों से आए कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। गवरी खेल को देखने के लिए आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग पहुंचे।

आयोजन में निंबोदड़ा, कराना, मॉल, खेजड़ी, पीतलपुरा, खेड़ी सहित आसपास के गांवों के कलाकार मौजूद रहे। कलाकारों ने गवरी नृत्य के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।

गवरी खेल का लाभ बोरखेड़ा, रति, चंद्र जी खेड़ा, सुल्तान पूरा, बड़ी सादड़ी, बागेलो का खेड़ा, चेनपुरिया, करजू, वली का खेड़ा, अम्बावली, अतर् आदि एक दर्जन गांवों के सैकड़ों लोगों ने लिया।

इस आयोजन का पूरा खर्च लिंकोड़ा गांव के ग्रामवासियों द्वारा वहन किया गया। कार्यक्रम के बाद गांव के सभी ग्रामवासियों ने गवरी खेल में शामिल होने आए कलाकारों का आभार व्यक्त किया।

लिंकोड़ा गांव में गवरी नृत्य का आयोजन हर वर्ष कराया जाता है। ग्रामवासियों के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य गांव में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करना है। परंपरागत रूप से आयोजित होने वाला यह गवरी खेल ग्रामीणों के लिए सामूहिक सहभागिता और सांस्कृतिक आयोजन का अवसर बना।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

नाम: प्रदीप वैष्णव

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील

अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)

परिचय 

प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
  • क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
  • शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)

Next Story