बड़ी सादड़ी में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान: 14 बालिकाओं का हुआ मुफ्त टीकाकरण
राजकीय विद्यालयों की छात्राओं को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव का टीका लगाया गया; निजी अस्पतालों में इसकी कीमत 4000 से 6000 रुपये तक है।

तस्वीर में अस्पताल के कमरे में स्कूली छात्राएं और स्वास्थ्य कर्मी समूह में खड़े दिख रहे हैं।
बड़ी सादड़ी। बुधवार को एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान के तहत उप जिला चिकित्सालय बड़ी सादड़ी में 11 बालिकाओं और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोहेड़ा में 3 बालिकाओं का टीकाकरण किया गया। इस तरह अभियान के तहत कुल 14 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई।
बीसीएमओ डॉ. भावेश चंपावत ने बताया कि श्रीमान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ताराचंद गुप्ता के निर्देशन में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों की बालिकाएं टीकाकरण के लिए उपस्थित रहीं। इनमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़वल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पारसोली, पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोहेड़ा और महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ी सादड़ी की बालिकाएं शामिल रहीं।
टीकाकरण में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती अनीता कुमारी, श्रीमती रेखा मेनारिया, जसोदा गुर्जर, श्रीमती माया स्वर्णकार, श्रीमती टीना कुमारी और श्रीमती कविता व्यास, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी श्री लोकेश सुथार, नर्सिंग ऑफिसर पूजा सेन, आशा सहयोगिनी श्रीमती जुली कुमारी और श्रीमती मेना सेन का योगदान रहा। अध्यापिका श्रीमती भगवती कुमारी गुर्जर भी टीकाकरण के दौरान उपस्थित रहीं। इस दौरान डॉ. आयुष शर्मा और डॉ. अनस शेख भी मौजूद रहे।
क्षेत्र में चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी राजकीय एवं निजी विद्यालयों के समस्त सीनियर सेकंडरी विद्यालयों में जाकर बालिकाओं को एचपीवी टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। इस दौरान बालिकाओं को एचपीवी टीकाकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा अपने नजदीकी चिकित्सा संस्थान उप जिला चिकित्सालय बड़ी सादड़ी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निकुंभ एवं बोहेड़ा पर वैक्सीनेशन के लिए प्रोत्साहित किया गया।
बताया गया कि निजी चिकित्सा संस्थानों में एचपीवी टीके की कीमत 4000 से 6000 रुपए तक है, जबकि राज्य सरकार द्वारा उक्त टीकाकरण निशुल्क किया जा रहा है। अभियान के तहत बुधवार को 14 बालिकाओं का टीकाकरण किया गया।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh
नाम: प्रदीप वैष्णव
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील
अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)
परिचय
प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
- क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
- शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)
