बड़ी सादड़ी। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डबेला में नवरात्र महोत्सव के दौरान कन्या पूजन के साथ विद्यार्थियों ने अपने तन-मन और हर घर से बुराई मिटाने का संकल्प लिया। ग्रामीणों की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में 21 कन्याओं का पूजन किया गया। इसके साथ ही डांडिया नृत्य प्रतियोगिता और मां दुर्गा के नौ रूपों पर आधारित पोस्टर निर्माण जैसी गतिविधियां भी हुईं।

विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था प्रधान शंभू दास वैष्णव की अगुवाई में सभी छात्र-छात्राओं ने इस पावन अवसर को अपने प्रण के साथ सफल बनाने का निश्चय किया। विद्यार्थियों ने बुराई को अपने तन, मन और हर घर से बाहर निकालने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित डांडिया नृत्य प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के साथ ग्रामीण भी उत्साहपूर्वक झूम उठे। प्रतियोगिता में प्रिया मीणा ने प्रथम और मनसा मीना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, विद्यार्थियों ने मां दुर्गा के नौ रूपों के पोस्टर बनाकर नवरात्र महोत्सव के धार्मिक और सांस्कृतिक स्वरूप को प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर ऋतु डांगी ने बालिकाओं को वर्तमान समय में नवरात्र के दौरान शक्ति पूजा के महत्व के बारे में बताया। डिंपल गर्ग ने विद्यार्थियों को डांडिया नृत्य सिखाया, जबकि पंकज सिंह ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में विजयादशमी पर्व के महत्व की जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में महाआरती की गई, जिसके बाद महाप्रसादी का आयोजन हुआ। कन्या पूजन, सांस्कृतिक गतिविधियों और बुराई मिटाने के संकल्प के साथ विद्यालय में आयोजित नवरात्र महोत्सव संपन्न हुआ।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

नाम: प्रदीप वैष्णव

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील

अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)

परिचय 

प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
  • क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
  • शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)

Next Story