बड़ी सादड़ी में डोडा चूरा तस्करी के मामले में आरोपी विजय कुमार पाटीदार को 14 वर्ष के कठोर कारावास और 1.50 लाख रुपये के जुर्माने से दंडित किया गया है। बड़ी सादड़ी के अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश अभिषेक कोड़प ने लंबी सुनवाई के बाद यह सजा सुनाई।

प्रकरण के अनुसार 24-8-14 को मंगलवाड़ चौराहे पर शनिदेव मंदिर के पास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बोलेरो जीप RJ 27 UA7484 को रोककर तलाशी ली थी। तलाशी में जीप से 4 क्विंटल 36 किलो 200 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ था।

जीप में सवार विजय कुमार पाटीदार पुत्र राधेश्याम, निवासी जीवन पूरा, तहसील छोटी सादड़ी, और एक अन्य देवीलाल को पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 8/15 में गिरफ्तार किया था। इसके बाद मामले में लंबी सुनवाई चली।

अदालत में प्रकरण के दौरान 20 गवाहों के बयान दर्ज किए गए और 56 दस्तावेज प्रदर्शित किए गए। सुनवाई पूरी होने के बाद अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश अभिषेक कोड़प ने अभियुक्त विजय कुमार पाटीदार को 14 वर्ष का कठोर कारावास और डेढ़ लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।

प्रकरण में अभियोजन पक्ष की ओर से राजकीय अभिभाषक विजय सिंह राठौड़ ने पैरवी की। डोडा चूरा की बड़ी मात्रा की बरामदगी से जुड़े इस मामले में अदालत का फैसला लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद सामने आया है।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

नाम: प्रदीप वैष्णव

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील

अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)

परिचय 

प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
  • क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
  • शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)

Next Story