बड़ी सादड़ी (प्रातःकाल संवाददाता)। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भूतखेड़ा में आयोजित 14 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग की चार दिवसीय जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का शनिवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। प्रतियोगिता में छात्र वर्ग की 62 टीमों के 744 तथा छात्रा वर्ग की 47 टीमों के 544 खिलाड़ियों सहित कुल 1308 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलवाड़ गांव ने छात्र वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मंगलवाड़ के तीन खिलाड़ियों ईश्वर वैष्णव, जीवन माली और ईश्वर मीणा का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ। ईश्वर वैष्णव लगातार दूसरे वर्ष बेस्ट प्लेयर रहे।

चार दिनों तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने तेज रफ्तार, चुस्ती-फुर्ती और रणनीति के साथ हर अंक के लिए पूरी ताकत झोंक दी। रोमांचक मुकाबलों के दौरान मैदान के आसपास मौजूद ग्रामीणों और खेलप्रेमियों ने तालियों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

मुख्य निर्णायक कैलाश चंद्र मालू ने बताया कि छात्र वर्ग में मंगलवाड़ प्रथम तथा दौलतपुरा, भोपालसागर द्वितीय स्थान पर रहा। छात्रा वर्ग में मोहन नगर भैंसरोड़गढ़ प्रथम तथा हनुमान मंगरी, भोपालसागर द्वितीय स्थान पर रही। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने पारितोषिक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

समापन समारोह में पूर्व डेयरी चेयरमैन बद्री लाल जाट ने खेलकूद में उपस्थिति दर्ज कराई, मगर मंच को साज्ञा नहीं किया। पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी भी उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता सांवरिया मंदिर मंडल के पूर्व अध्यक्ष भेरूलाल गुर्जर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में एसीबीईओ दिनेश चंद्र धाकड़ मौजूद थे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को ग्रामीण प्रतिभाओं के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में संयोजक रणजीत सिंह चौहान, प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र मेव, विद्यालय परिवार, आयोजन समिति, निर्णायकों और ग्रामवासियों का सहयोग रहा। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक मुकेश आडोत ने प्रतियोगिता के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समापन समारोह का संचालन शारीरिक शिक्षक देवीलाल गाडरी ने किया। चार दिनों तक चले इस खेल उत्सव का समापन खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों के उत्साह के बीच हुआ।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

नाम: प्रदीप वैष्णव

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील

अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)

परिचय 

प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
  • क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
  • शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)

Next Story