बड़ी सादड़ी के निकुंभ कस्बे में पहाड़ी पर स्थित चंदा माता मंदिर में श्री चंदा माता सत्संग सेवा परिषद के तत्वावधान में 289वें साप्ताहिक भक्ति सत्संग का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम प्रातः 10:30 बजे से प्रारंभ होकर सांयकाल दिव्य मंगल आरती तक माता रानी के भजनों की प्रस्तुतियों के बीच आयोजित हुआ।

सत्संग सेवा परिषद के संयोजक प्रेम सिंह सिसोदिया ने बताया कि कस्बे के ख्याली लाल, मिट्ठू लाल, अशोक कुमार, गोपाल लाल एवं संजय कुमार मेनारिया परिवार की ओर से माता रानी के दरबार में बिटिया आराध्या मेनारिया के जन्मदिन के अवसर पर सनातन संस्कृति के अनुसरण में भक्तिमय सत्संग का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान चंदा माता मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का दर्शनों के लिए आना-जाना लगा रहा। भजन प्रवाहक महेश कुमार टांक, रोडमल खाबिया और भेरूलाल लोहार ने माता रानी के भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर किया।

सत्संग के दौरान लाभार्थी परिवार का स्वागत एवं संचालन परिषद के सहायक प्रभारी महेश कुमार टांक ने किया। यशवंत कंप्यूटर्स की ओर से लाभार्थी परिवार को माता रानी की छवि भेंट कर सम्मानित किया गया।

भक्ति सत्संग के समापन पर सांयकाल माता रानी की दिव्य मंगल आरती की गई। इसके बाद लाभार्थी परिवार की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story