निकुंभ के चंदा माता मंदिर में 303वें साप्ताहिक सत्संग में गूंजे माता रानी के भजन, उमड़े श्रद्धालु
सत्संग में भजनों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालु भक्तिरस में सराबोर हुए, परिषद ने दिया स्वच्छता व नशा मुक्ति का संदेश।

निकुंभ के चंदा माता मंदिर में 303वें सत्संग के दौरान मंगल आरती करते श्रद्धालु और आयोजक समिति के सदस्य।
बड़ी सादड़ी। निकुंभ कस्बे में पहाड़ी पर स्थित श्री चंदा माता मंदिर में 303वें साप्ताहिक सत्संग का आयोजन भक्तिमय माहौल में हुआ। मनोकामना पूर्ति के लिए मंगलवाड़ निवासी सतीश कुमार और हर्षित कुमार तांतेड़ परिवार की ओर से आयोजित इस सत्संग में माता रानी के भजनों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। दिनभर मंदिर परिसर में दर्शन और आरती के लिए आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे।
श्री चंदा माता सत्संग सेवा परिषद के संयोजक प्रेम सिंह सिसोदिया ने बताया कि सत्संग में भजन प्रवाहक दुर्गा शंकर, रोडमल खाबिया, पुष्कर मेनारिया, जमना लाल, भेरूलाल लोहार और गिरधारी गंधर्व ने माता रानी के भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजन प्रवाहक भेरूलाल लोहार ने ‘माताजी थाणा परचा घणा भारी’ और ‘भक्ता री राखो लाज अणी बारी’ भजन सुनाकर सत्संग के माहौल को भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर निकुंभ चौराहे स्थित यशवंत कंप्यूटर की ओर से लाभार्थी परिवार को माता रानी की छवि भेंट की गई। श्री चंदा माता सत्संग सेवा परिषद की ओर से लाभार्थी परिवार का स्वागत किया गया। बिलड़ी के भक्ति सत्संग मंडल का भी स्वागत किया गया।
सत्संग के दौरान प्रबंधन समिति के किशन लाल लोहार, रमेश कुमार कर्मठ, हंसराज पितलिया और सुनील कुमार सहलोत ने दिव्य मंगल आरती तथा प्रसाद वितरण की व्यवस्था में सहयोग किया। व्यवस्था सहयोगी मोतीलाल लोहार ने आभार जताया।
आयोजन के दौरान श्री चंदा माता सत्संग सेवा परिषद ने उपस्थित श्रद्धालुओं को नशा मुक्ति अपनाने और मंदिर परिसर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। 303वें साप्ताहिक सत्संग में भजन, आरती, प्रसाद वितरण और श्रद्धालुओं की सहभागिता के साथ मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक गतिविधियां जारी रहीं।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh
नाम: प्रदीप वैष्णव
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील
अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)
परिचय
प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
- क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
- शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)
