राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ जिला प्रभारी हगामीलाल मेवाड़ा, प्रदेश महासचिव छोटूराम मीणा तथा जिला कांग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष प्रमोद शिशोदिया के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार बड़ी सादड़ी शहर एवं बड़ी सादड़ी ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। नई कार्यकारिणी के गठन का उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाना, कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना तथा आमजन की आवाज को मजबूती से उठाना बताया गया है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बड़ी सादड़ी ग्रामीण का अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह झाला को बनाया गया है। वीरेन्द्र कुमार मेहता को संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर देवीलाल शर्मा, कालूराम अहीर, गोवर्धन पाटीदार, गम्भीरसिंह बंजारा, सीताराम गुर्जर, धर्मेन्द्र सिंह, उदयलाल जाट, कालूलाल कुमावत, किशनलाल गुर्जर और प्रकाश जाट को जिम्मेदारी सौंपी गई है। महासचिव के रूप में प्रवीण लश्कर, श्यामलाल गुर्जर, किशन गुर्जर, उदयलाल अहीर, शैलाल अहीर, रमेश पाटीदार, सुखलाल डांगी, गोपाल सेन, रामलाल गुर्जर और अशोक कुमार त्रिवेदी को नियुक्त किया गया है। कुलदीप लोहार (एडवोकेट) को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस में सचिव पद पर गोपाल जाट, देवीलाल गुर्जर, राजमल प्रजापत और मांगीलाल गायरी को नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नानूराम शर्मा, मांगीलाल अहीर, प्रकाश पाटीदार, पूरणमल जावा, मदनलाल मेघवाल और भूरालाल खटीक को शामिल किया गया है। प्रवक्ता की जिम्मेदारी पुनमचंद मेहता (एडवोकेट) और महेश व्यास (एडवोकेट) को दी गई है, जबकि सोशल मीडिया प्रभारी जितेन्द्र कुमार मेघवाल और नारायण रावत बनाए गए हैं। अन्य कार्यकारिणी सदस्यों में कैलाश त्रिपाठी, नानूराम मेघवाल, बाबूलाल मेनारिया, पारस जाट, श्रीलाल कुलमी, रतनलाल रावत, मोहनलाल तेली, सदाम हुसैन, मोतीलाल गायरी, दिनेश चन्द जाट, भंवरलाल मेघवाल, ललित मेघवाल, मंगनीराम रावत, शम्भूलाल भील और रामेश्वर मेघवाल को शामिल किया गया है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बड़ी सादड़ी शहर का अध्यक्ष रामचन्द्र जाट (लालसिंह जाट) को नियुक्त किया गया है। संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी गोपाल लाल जोशी को सौंपी गई है। उपाध्यक्ष के रूप में विक्रम सांवत, रसीद खान चौधरी, अशोक कुमार टेलर, आशीष कुमार शर्मा, कमलेश टांक, प्रहलाद जणवा, मुकेशचन्द्र मेनारिया, कालूराम जणवा, उदयलाल गायरी और सुरेशचन्द्र जाट को शामिल किया गया है। महासचिव पद पर किशोर धाकड़, प्रकाशचन्द्र जाट, शंकरलाल जाट, प्रकाशचन्द्र गुर्जर, सुरेशचन्द्र मेघवाल, जितेन्द्र सिंह झाला, दयाराम सिंह राव, देवीलाल वैष्णव, चमन सुथार और शफाकत अली को जिम्मेदारी दी गई है। राजेन्द्र नागर को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

शहर ब्लॉक कांग्रेस में सचिव के रूप में कंवरलाल धाकड़, अनुज कुमार मीणा, दशरथ जणवा और बंशीलाल गुर्जर को नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पुष्कर मेनारिया, उदयलाल मीणा, पीरूलाल मेघवाल, भोजराज जाट, बालूराम सालवी और लोकेश धाकड़ को शामिल किया गया है। प्रवक्ता की जिम्मेदारी शाहनवाज खान पठान और निलेश सर्फ को दी गई है, जबकि सोशल मीडिया प्रभारी सुरेश मेनारिया और रूस्तम शेख बनाए गए हैं। अन्य कार्यकारिणी सदस्यों में प्रकाशचन्द्र धाकड़, हीरालाल मीणा, अनिल जाट, सत्तार भाई, तुलसीराम सालवी, रमेश मेनारिया, मदन पाटीदार, गोविन्द सिंह मीणा, उदयसिंह मीणा, काशीराम गुर्जर, नाहरसिंह रावत, ओंकारलाल जाट, आसम अली, मांगीलाल सालवी और भैरूलाल रावत को कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी इन पदाधिकारियों को सौंपी गई है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story