बड़ी सादड़ी में भाजपा नगर मंडल ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर बैठक आयोजित कर संगठन की आगामी गतिविधियों और जनसेवा के संकल्प पर चर्चा की।

बड़ी सादड़ी में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम एवं नगर मंडल की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष धनपाल मेहता ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, एकात्मता और जनसेवा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उनके आदर्श प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत हैं तथा उनके विचारों को आत्मसात करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा एवं विकास की भावना के साथ कार्य करना चाहिए।

इसके बाद आयोजित नगर मंडल बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, जनसंपर्क अभियान तथा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान विजयसिंह राठौड़, अशोक दक, जिनेन्द्र डांगी, संजय नागौरी, राकेश मेहता, नक्षत्रमल धाकड़, भवानी सिंह देवड़ा, विनोद कंठालिया, प्रकाश धाकड़, धर्मेंद्र सिंह पवार, हुकुमसिंह तवर तथा जगदीश वैष्णव ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को अधिक सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित, संगठन की मजबूती और जनसेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान नगर अध्यक्ष धनपाल मेहता, पूर्व नगर अध्यक्ष अशोक दक, जिनेन्द्र डांगी, संजय नागौरी, राकेश मेहता, पूर्व चेयरमैन नक्षत्रमल धाकड़, भवानी सिंह देवड़ा, विनोद कंठालिया, विजय सिंह राठौड़, भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष राहुल मेहता, एससी मोर्चा नगर अध्यक्ष कमल रेगर, जगदीश वैष्णव, पार्षद सुनील पितलिया, बद्रीलाल सेन, नवीन सोनावा, अनिल चौहान, हेमन्त डांगी, सुरेश सुथार, धर्मेन्द्र पंवार, प्रकाश धाकड़, हुकुम सिंह तंवर, हर्ष पालिवाल, दीपक सराफ, रमेश नवलखा, सूनिल सोनावा, चन्द्रभान सिंह, सत्यनारायण साल्वी, अभय गदिया, रघुवीर सिंह झाला, नवीन सोनी, जोंटी बक्षी, जसराज पोरवाल, दीपक वैष्णव, पिंटू सेन सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, जनसेवा और संगठनात्मक मजबूती के संकल्प के साथ हुआ।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story