बड़ी सादड़ी कस्बे में विद्यार्थी वर्ग के लिए सुगम शिक्षण व्यवस्था की दिशा में पहल करते हुए कृषि मंडी के पास भैरव लाइब्रेरी का शुभारंभ ग्रामवासियों की उपस्थिति में किया गया। प्रतिस्पर्धा के वर्तमान दौर में विद्यार्थियों को एक छत के नीचे स्व-अध्ययन का माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई इस लाइब्रेरी को शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

लाइब्रेरी संचालक कुलदीप पोरवाड़ ने बताया कि आसपास के देहाती ग्रामीण क्षेत्र में विद्यार्थियों को घर पर अध्ययन के लिए उचित माहौल नहीं मिल पाता है। इसके चलते आज के प्रतिस्पर्धा के युग में विद्यार्थी आशातीत सफलता प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं।

उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की इस कमी को देखते हुए भैरव लाइब्रेरी की अवधारणा के माध्यम से संपूर्ण विद्यार्थी वर्ग को अत्याधुनिक डिजिटल शिक्षा क्रांति के क्षेत्र में अग्रसर करने का प्रयास किया गया है। वर्तमान शिक्षा के दौर में विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने और उन्हें स्व-अध्ययन का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लाइब्रेरी शुरू की गई है।

शुभारंभ अवसर पर कस्बे के कई वरिष्ठ गणमान्य नागरिक एवं शिक्षाविदों सहित समाजसेवी एवं परिवारजन उपस्थित रहे। लाइब्रेरी की शुरुआत से आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए एक व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने की पहल हुई है, जिससे वे वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक शिक्षा के दौर में अपनी तैयारी को बेहतर दिशा दे सकेंगे।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story