बड़ी सादड़ी में श्री सिद्ध पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान बड़ी सादड़ी की ओर से समाज में जागरण के उद्देश्य से प्रत्येक रविवार आयोजित होने वाली रामधुन के क्रम में 250वीं रामधुन का आयोजन किया गया। रामधुन प्रातः 6:45 बजे आनंद धाम श्री रामद्वारा चौक से प्रारंभ हुई और नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री जैन दिवाकर प्रवचन सभागार पहुंची।

सभागार में श्री संघ एवं आयोजक श्री जैन दिवाकर महिला मंडल की ओर से रामधुन का स्वागत किया गया। इसके बाद सभागार में धर्मसभा का आयोजन हुआ। धर्मसभा में अर्पण प्रज्ञा जी मा सा आदि थाना 3 के आशीर्वचन हुए।

महाराज साहब ने प्रवचन में कहा कि हम सभी भगवान को तो मानते हैं, परंतु भगवान की नहीं मानते हैं। रामायण पर प्रवचन करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम का जीवन मर्यादाओं को समर्पित एक आदर्श जीवन रहा है। उन्होंने माता-पिता की आज्ञा पालन, भाइयों के आपसी प्रेम, पति-पत्नी के आपसी संबंध सहित समाज में संबंधों के पालन को लेकर एक आदर्श प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम ने पारिवारिक और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ अपने राष्ट्रीय कर्तव्य का निर्वहन किस प्रकार किया जाए, इसका भी आदर्श प्रस्तुत किया। आज की युवा पीढ़ी एक समय के बाद अपने निर्णय माता-पिता की अनुमति एवं सलाह के बिना करती है, जिसके कारण अधिकतर निर्णय गलत सिद्ध होते हैं। अतः जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय माता-पिता और वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन में करने चाहिए।

धर्मसभा के अंत में अनिल कुमार मेहता एवं महिला मंडल से मधुबाला छाजेड़ ने रामधुन में पधारे सभी भक्तजनों का जैन समाज की ओर से आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता बालकों को पुरस्कार वितरित किए गए और प्रभावना का वितरण किया गया।

महासती अर्पण जी महाराज ने सभी भक्तों को नियमित व्याख्यान में आने का निमंत्रण दिया, जहां इस समय रामायण का पाठ हो रहा है। रामधुन और धर्मसभा के माध्यम से धार्मिक जागरण तथा पारिवारिक एवं सामाजिक मूल्यों के पालन का संदेश दिया गया।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

नाम: प्रदीप वैष्णव

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील

अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)

परिचय 

प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
  • क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
  • शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)

Next Story